फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तब्लीगी जमात के सात इंडोनेशियाई मौलाना और मुसाफिरखाना के व्यवस्थापक समेत 10 लोगों पर मुकदमा

Thu, 02 Apr 2020 01:37 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
seven indonesian maulana of tablighi jamaat  and 10 people including the administrator of musafirkhana saue
corona virus - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली निजामुद्दीन स्थित धार्मिक जलसे से आकर शाहगंज के मुसाफिरखाना में रुके तबलीगी जमात के सात इंडोनेशियाई मौलानाओं समेत 10 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें नामजद होने वालों में मुसाफिर खाने का व्यवस्थापक वसीम भी शामिल है।

Trending Videos
seven indonesian maulana of tablighi jamaat  and 10 people including the administrator of musafirkhana saue
tablighi jamaat nizamuddin markaz - फोटो : PTI
इनके अलावा मुसाफिरखाने में ठहरे अन्य 28 लोगों को लेकर यहां मिले कुल 37 लोगों को जार्जटाउन के एक गेस्टहाउस में विशेष चिकित्सा दल की निगरानी में क्वारंटीन कर दिया गया है। शाहगंज की मस्जिद से लगे मुसाफिरखाने में तबलीगी जमात के नौ इंडोनेशियाई मौलानाओं के अलावा केरल और कोलकाता के भी एक-एक व्यक्तियों को मंगलवार को पुलिस ने पकड़ा था।
seven indonesian maulana of tablighi jamaat  and 10 people including the administrator of musafirkhana saue
Tablighi Jamaat - फोटो : PTI
इस बीच बुधवार की सुबह से ही जिले की मस्जिदों, मुसाफिरखानों, धर्मशालाओं और मठों की भी तलाशी ली जा रही है, ताकि बिना सूचना दिए वहां पहले से रह रहे लोगों के बारे में जानकारी की जा सके। पुलिस ने कई मुसाफिरखानों और मठों के आगंतुक रजिस्टरों को भी चेक किया।

तबलीगी जमात के लोगों के मुसाफिर खाने से मिलने के बाद यहां प्रशासन सतर्क हो गया है। आठ और स्थानों पर और क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। शहर में अब क्वारंटीन सेंटर की संख्या16 हो गई है । इन लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य कराया गया गया।

चिकित्साधिकारियों के अनुसार अभी किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। कुल 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। फिलहाल प्रयागराज में अभी कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed