फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven block heads reached CM court due to fear of no-confidence motion, political turmoil intensifies

हिली कुर्सी : अविश्वास प्रस्ताव के डर से सीएम दरबार पहुंचे यमुनापार के सात ब्लॉक प्रमुख, सियासी उठापटक तेज

Thu, 27 Jun 2024 10:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार के बाद चुनाव से पहले पाला बदलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले यमुनापार के कई ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। अपनी प्रमुखी बचाने के लिए वह विधायक के साथ मुख्यमंत्री के यहां पहुंचकर गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Seven block heads reached CM court due to fear of no-confidence motion, political turmoil intensifies
यमुनापार के ब्लॉक प्रमुखों ने विधायक पीयूष रंजन निषाद के साथ सीएम योगी से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट पर भाजपा की पराजय के बाद यमुनापार की सियासी प्याली में तूफान आ गया है। हार के कारणों की समीक्षा में भाजपा ने भितरघात के अलावा कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं की निष्कियता को अहम कारण के रूप में गिनाया है। इन सबके बीच यमुनापार के सात ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू करा दिया गया है। कुर्सी बचाने के लिए इन ब्लॉक प्रमुखों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की शरण ली है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर सपा के समर्थन से ही जीते थे। बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में इन ब्लॉक प्रमुखों ने भाजपा का समर्थन किया था। अब लोकसभा चुनाव के दौरान यमुनापार में भाजपा के हारने के बाद जहां एक ओर भितरघात के लिए कई बड़े नेताओं को चिह्नित किया गया है, वहीं सपा से भाजपा में आए ब्लॉक प्रमुख पर अविश्वास की तलवार लटकने लगी है।

विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया है। करछना ब्लॉक में 50 से अधिक बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए करा लिया गया है। इसी तरह मेजा, कौंधियारा, मांडा, कोरांव और चाका में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा में इन ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस बीच इन ब्लॉक प्रमुखों ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव के बचाने की गुहार लगाई है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रयागराज और आसपास की तीन सीटें गंवा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि जिन वजहों से भाजपा का खेल बिगड़ा, उनमें टिकट बंटवारे से लेकर, पेपरलीक और संविधान बदलने की अफवाह के अलावा पार्टी के भीतर भितरघात शामिल है।

विज्ञापन

कांग्रेस-सपा पर ब्लॉक प्रमुखों के उत्पीड़न का भाजपा विधायक ने लगाया आरोप

अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने से घबराए ब्लॉक प्रमुखों का नेतृत्व करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद कर रहे हैं। सात ब्लॉक प्रमुखों ने विधायक निषाद के साथ ही इस मुद्दे पर सीएम से मुलाकात की है। पीयूष रंजन ने सपा नेता रेवती रमण सिंह पर इन ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप लगाया है।

सीएम को दिए ज्ञापन में पीयूष रंजन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह चुनाव जीतने के बाद ब्लॉक प्रमुखों का उत्पीड़न कर रहे हैं और उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। ऐसे में उनकी रक्षा की जानी चाहिए। जिन ब्लॉक प्रमुखों और उनके समर्थकों ने विधायक के साथ सीएम से मुलाकात की है,उनमें इंद्रनाथ मिश्र, महेंद्र कुमार सिंह, प्रगति सिंह के ससुर अशोक सिंह, सरोज द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, मुकेश कोल और अनिल पटेल के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed