फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven and a half lakh looted from customer service center operator on the strength of gun

तमंचे के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से साढ़े सात लाख लूटे 

Wed, 24 Nov 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakh looted from customer service center operator on the strength of gun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरांव एसबीआई से मंगलवार को रुपये निकालकर लौट रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर तीन बदमाशों ने साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए। बेलहा मोड़ के पास अपाचे सवार बदमाशों ने केंद्र संचालक की बाइक रोकी और रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हुलिए के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। क्राइम ब्रांच को भी खुलासे के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन



कोरांव थाना क्षेत्र के बेलहट गांव निवासी सुशील कुमार सिंह मांडा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सुशील प्रतिदिन एसबीआई से रुपये निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र जाते थे। मंगलवार को भी वह एसबीआई की कोरांव शाखा पहुंचे। वहां से उन्होंने पांच लाख 60 हजार रुपये निकाले। सुशील के पास पहले से एक लाख 90 हजार थे।
विज्ञापन



कुल साढ़े सात लाख रुपये एक बैग में रखकर सुशील सेवा केंद्र की तरफ बाइक से चल पड़े। दोहथा नहर के पास बेलहा मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुशील की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा निकालकर सुशील से साढ़े सात लाख रुपयों से भरा बैग, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट कर तीनों बदमाश बाइक से कोरांव की तरफ भाग निकले। सुशील ने राहगीरों की सहायता लेते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर मांडा व कोरांव थाने की पुलिस मौके पर पंहुची। एसबीआई कोरांव का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों ने सुशील का मोबाइल आगे जाकर खजूरी गांव के पास फेंक दिया था। किसी राहगीर ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि सुशील ने बदमाशों के  जो हुलिए बताए हैं, उसके आधार पर खोजबीन की जा रही है। पुराने बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। उनसे लोकेशन पूछी जा रही है। 


कई दिनों की रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम 

बदमाशों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि कई दिनों की रेकी की गई थी। बदमाशों को न केवल सुशील के ग्राहक सेवा केंद्र जाने का रूट मालूम था बल्कि यह भी पता था कि उसके पास बड़ी रकम होती है। उन्होंने सुशील का मोबाइल छीन लिया था लेकिन आगे फेंक दिया ताकि वह तुरंत पुलिस को सूचना न दे पाए। पुलिस ने बैंक से पिछले कई दिनों की फुटेज मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed