{"_id":"62571850d929c625222880d5","slug":"session-sheetla-prasad-became-the-zonal-secretary-of-airf-allahabad-news-ald3308812118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाधिवेशन : शीतला प्रसाद बने एआईआरएफ के जोनल सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाधिवेशन : शीतला प्रसाद बने एआईआरएफ के जोनल सचिव
विज्ञापन
शीतला प्रसाद बने एआईआरएफ के जोनल सचिव
एनसीआरएमयू के मंडल मंत्री का भी संभाल चुके हैं दायित्व
प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पूर्व मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उज्जैन में हुए एआईआरएफ के 97 वें वार्षिक अधिवेशन में शीतला प्रसाद को फेडरेशन का जोनल सचिव नामित किया गया है। शीतला प्रसाद को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक (लाइन) प्रशासन के पद से जनवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए शीतला प्रसाद मेंस यूनियन में तमाम महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। वह यूनियन से तकरीबन 35 वर्ष से जुड़े हुए हैं। 2003 में एनसीआर के अस्तित्व में आने के पूर्व शीतला प्रसाद नार्दन रेलवे मेंस यूनियन में शाखा मंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं उसके बाद एनसीआरएमयू में मंडल मंत्री, सहायक महामंत्री आदि पदों पर काम कर चुके हैं।
शीतला के नाम एक और उपलब्धि है, नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के 16 जुलाई 1984 को पहले सफर के अलावा 16 जुलाई 2019 को प्रयागराज एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भी वह ट्रेन के चेकिंग स्टाफ की टीम में शामिल रहे। नई जिम्मेदारी मिलने पर शीतला ने एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्र और उपाध्यक्ष आरडी यादव का आभार जताया है।