फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Services handled the post - Bishop Peter Baldev

सेवा के लिए संभाला पद - बिशप पीटर बलदेव

Wed, 12 Aug 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 12 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Services handled the post - Bishop Peter Baldev
इलाहाबाद। प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को सेवा कार्य करने के लिए आदेश दिया है। यह क्षण इस बात का गवाह है कि मैंने सेवा के लिए यह पद संभाला है। मैं मानवता की सेवा को प्रस्तुत हूं। परमेश्वर के सेवक के रुप में डायोसिस को नई ऊंचाइयां चर्चों की देखभाल, शिक्षा संस्थानों के लिए सार्थक प्रयास सभी को साथ लेकर करूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता सेवा और सिर्फ सेवा है। यह संदेश चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस के नए बिशप रेव्हरेंट पीटर बलदेव ने पदभार संभालने के बाद दिया। डायोसिस एजूकेशन बोर्ड के सचिव  विनोद बी लाल के निर्देशन में मंगलवार को ऑल सेंटस कैथिड्रल में हुए पारंपरिक समारोह में उन्होंने पद की जिम्मेदारियां संभाली।
विज्ञापन


  कैथिड्रल के पादरी रेव्हरेंट गैब्रियल दाऊद,  रेव्हरेंट डी सुभान, रेव्हरेंट राजेश ए.के. जोसेफ सहित डायोसिस के अन्य पादरियों तथा प्रतिनिधियों ने बिशप की गद्दी के पास पहुंचकर उनसे पदभार ग्रहण करने का अनुरोध किया। डायोसिस के सचिव रेव्हरेंट राजेश जोसेफ ने अशा (छड़ी) प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी। पद भार समारोह के हजारों लोग साक्षी बने।
विज्ञापन


बिशप जॉनसन स्कूल एंड कालेज , जीएचएस, बीएचएस, इविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल एवं कालेज की ओर
से हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष मसीही गीत, संगीत की प्रस्तुति एवं बाइबिल के पवित्र वचनों का पाठ हुआ। डायोसिस के पदाधिकारी, कार्यकारी समिति, शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों आदि ने बिशप को बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक हाजी परवेज अहमद, विधायक राजबली जैसल, लल्लन राय, रेव्हरेंट पी.पी हबील, डा. लीडिया एंथोनी, पूर्व बिशप ए.आर. स्टीफन, प्रो. एस.बी. लाल, संजीत लाल, विनीता इसूवियस, डा. लीटिशया हरमिट, कमला सिंह, मनीष जैदी, जे.के. लाल, डा. मनोज जैकब आदि उपस्थित रहे।

बिशप रेव्हरेंट पीटर बलदेव के स्वागत में डायोसिस के चर्च सजाए गए। समारोह स्थल आल सेंट कैथिड्रल  में रंगीन फूलों से चर्च के अंदर और बाहर सजावट की गई। भव्य तोरणद्वार में बिजली के रंगीन बल्व लगाए गए। बिशप हाउस को भी सजाया गया।


चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस के नए बिशप रेव्हरेंट पीटर बलदेव को शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से बधाई दी गई।  युवा क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल खन्ना की अगुवाई में सदस्यों ने बिशप को माला पहनाई और बुके भेंट किया। बधाई देने वालों में सुनील कुमार वर्मा, जानसन दास, सिद्धार्थ एलविन, विजय गुप्ता, अजीत सिंह, डा. सईद अंसारी, विजय लाल, एलिजाबेथ मजीद, संजय खन्ना आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed