{"_id":"5f6cf6ac8ebc3ed54f0038aa","slug":"servey-to-be-held-soon-on-1542-panchayat-voter-list-city-desk-news-ald2871985153","type":"story","status":"publish","title_hn":"1542 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूची का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1542 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूची का होगा सर्वे
Fri, 25 Sep 2020 06:01 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
प्रयागराज। जिले की 1542 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए टीम गठित करने के साथ कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। जिले में अभी तक 1637 ग्राम पंचायतें थीं। नगर निगम के विस्तार के 101 ग्राम पंचायतें पूर्ण या आंशिक रूप से नगर निगम में शामिल हो गई हैं। इसके बाद 1542 ग्राम पंचायतें बची हैं। इनमें से 1536 ग्राम पंचायतें पूर्ण और छह आंशिक हैं। हालांकि, परिसीमन में आंशिक पंचायतों का समायोजन होगा या उन्हें मिलाकर अलग ग्राम पंचायत का गठन होगा।
ऐसे में परिसीमन के बाद कुल ग्राम पंचायतों की संख्य 1542 से भी कम बात कही जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में संशोधन के लिए एक अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच आवेदन किया जा सकता है।