फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Separate advertisement for recruitment will be issued in minority colleges

UP : अल्पसंख्यक कॉलेजों में अलग से जारी होगा भर्ती का विज्ञापन, नया शिक्षा सेवा चयन आयोग ही करेगा भर्ती

Thu, 09 Nov 2023 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती का खाका तैयार किया जा चुका है। अब तक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पास थी, जबकि अल्पसंख्यक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती कॉलेज का प्रबंधन करता था।

विज्ञापन
Separate advertisement for recruitment will be issued in minority colleges
मदरसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती तो नया शिक्षा सेवा चयन आयोग ही करेगा, लेकिन यह भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों से अलग होगी। इसका विज्ञापन अलग से जारी किया जाएगा, परीक्षा भी अलग होगी और इंटरव्यू बोर्ड में अल्पसंख्यक समुदाय से ही किसी एक्सपर्ट को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती का खाका तैयार किया जा चुका है। अब तक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पास थी, जबकि अल्पसंख्यक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती कॉलेज का प्रबंधन करता था।
विज्ञापन


अब अशासकीय महाविद्यालयों और अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती की जिम्मेदारी नए शिक्षा सेवा आयोग के पास होगी। प्रदेश में कुल 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं, जिनमें 21 अल्पसंख्यक महाविद्यालय हैं और बाकी 311 सामान्य महाविद्यालय हैं। नए आयोग के गठन के बाद भी अल्पसंख्यक महाविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया अलग से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया आयोग अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन अलग से जारी करेगा। भर्ती परीक्षा भी अलग से आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू बोर्ड में आयोग के सदस्य तो शामिल होंगे, लेकिन एक्सपर्ट अल्पसंख्यक समुदाय से ही लिए जाएंगे। प्रदेश के 21 अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षकों के तकरीबन साढ़े पांच सौ पद हैं, जिनमें दो सौ से अधिक पद खाली हैं।

अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में वर्ष 2012 के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई है। कुछ कॉलेज तो महज तीन-चार शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं और बंद होने की कगार पर हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों पांच महाविद्यालयों को उच्च शिक्षा विभाग ने प्रबंधन स्तर से ही भर्ती की अनुमति दे दी। हालांकि, बहुत ही सीमित पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई है। बाकी पदों पर भर्ती नए आयोग के गठन के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed