{"_id":"5c38fc1dbdec22736060324e","slug":"sent-to-talib-close-to-ateeq-ahamad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के करीबी तालिब को भेजा गया जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के करीबी तालिब को भेजा गया जेल
Sat, 12 Jan 2019 01:57 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक के करीबी तालिब उर्फ एसपी सिटी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। धूमनगंज पुलिस ने गुरुवार को उसे बम्हरौली से गिरफ्तार किया था। हिस्ट्रीशीटर तालिब पर हाल में ही जैद और उसके साथियों के अपहरण और उमेश पाल को धमकाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
तालिब उन 14 लोगों में शामिल था, जिन पर जैद ने अपहरण कर देवरिया जेल ले जाने का आरोप लगाया था। उससे कुछ दिन पहले राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह को भी धमकाया था। दोनों ही मामलों में धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बम्हरौली से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे दोनों मामलों में लंबी पूछताछ की। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में दोनों घटनाओं से संबंधित कई बातों का पता चला है। उसके बयान के आधार कुछ नंबरों की काल डीटेल्स और लोकेशन मंगवाई गई है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में कुछ नए तथ्यों का पता चला है, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
जैद को देवरिया जेल में पीटने वाली घटना में 14 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी बनाए गए कुछ लोगों की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक उन लोगों के नाम पुलिस हटा देगी। अब तक विवेचना में यह पता चला है कि जैद अतीक के लिए ही काम करता था। जमीन बेचने के बाद पैसों के विवाद में अतीक ने उसकी जेल में पिटाई की थी।