{"_id":"5e8245db8ebc3e77505a4872","slug":"sensation-of-robbery-in-lockdown-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन हुए शहर में लूट की वारदात से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन हुए शहर में लूट की वारदात से सनसनी
Tue, 31 Mar 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन हुए शहर मेंचंद्रलोक टॉकीज के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर जा रही दो युवतियों को चाकू दिखाकर पर्स छीनने का प्रयास किया। युवतियों की चीख सुनकर गैस एजेंसी कर्मचारी अविनाश यादव बदमाशों को पकड़ने दौड़ा तो वह उसे चाकू मार कर भाग निकले। घायल कर्मचारी को कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियां साहित्य सम्मेलन के सामने स्थित होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर में काम करती हैं। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे दोनों साउथ मलाका सब्जी मंडी से होकर मेडिकल स्टोर जा रही थीं कि इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आ गए। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने चाकू निकाल लिया और एक युवती से पर्स छीनने लगा। दहशत में आकर युवतियां चीखने लगीं। उधर युवतियों की चीखपुकार सुनकर करीबी स्थित संगम गैस एजेंसी में ड्राइवर अविनाश यादव बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा।
इसी दौरान एक युवक ने अविनाश पर चाकू से वार किया। बचने की कोशिश में अविनाश ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू उसकी हथेली में लगा और वह लहूलुहान हो गया। यह देख आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन तब तक दोनों बदमाश चाकू लहराते हुए भाग निकले। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अविनाश को कॉल्विन अस्पताल ले गई, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। घायल अविनाश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।