{"_id":"5d1e4cd38ebc3e3c8a2fbf67","slug":"senior-researcher-of-commission-got-relief-allahabad-news-ald248565983","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग के वरिष्ठ शोध अधिकारी कार्य मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग के वरिष्ठ शोध अधिकारी कार्य मुक्त
विज्ञापन
Senior researcher of commission got relief.
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने आयोग में वरिष्ठ शोध अधिकारी के पद पर तैनात रहे तौकीर हुसैन को कार्यमुक्त कर दिया है। बिना बताए दो माह से लगातार अनुपस्थित रहने पर अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की। वहीं, लापरवाही के एक अन्य मामले में बुधवार को निलंबित किए गए अनु सचिव सुरेंद्र उपाध्याय का कामकाज अब आयोग के उप सचिव पुष्कार श्रीवास्तव देखेंगे। बृहस्पतिवार को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।
वरिष्ठ शोध अधिकारी तौकीर हुसैन आयोग के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग में तैनात थे। यह आयोग की महत्वपूर्ण एवं अतिगोपनीय विंग है। इसमें परीक्षाओं से संबंधित तमाम सूचनाएं एकत्रित की जाती हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों आयोग में जांच के लिए आई सीबीआई टीम ने भी इस विंग में जांच-पड़ताल की थी। साथ ही इस विंग के एक अन्य अधिकारी को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाकर पूछताछ भी की गई थी। इस विंग का जिम्मा वरिष्ठ शोध अधिकारी तौकीर हुसैन के पास था लेकिन वह बिना किसी पूर्व सूचना के दो माह से अनुपस्थित चल रहे थे।
उनकी नियुक्ति शासन की ओर से यहां की गई थी। अध्यक्ष ने बिना बताए अनुपस्थित रहने को गंभीर मामला मानते हुए तौकीर हुसैन को बृहस्पतिवार को कार्यमुक्त कर दिया। इससे पूर्व अध्यक्ष ने बुधवार को आयोग परिसर का निरीक्षण किया था और परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने पर विविध प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी अनु सचिव सुरेंद्र उपाध्याय को निलंबित कर दिया था। सुरेंद्र उपाध्याय का कार्यभार उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव को सौंप दिया गया है। अब उनके पास विविध प्रकोष्ठ और मीडिया प्रभारी का पद भी होगा।