फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Senior Jail Superintendent of Central Jail transferred to Jail Training Center

Prayagraj News: केेंद्रीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक का जेल ट्रेनिंग सेंटर में स्थानांतरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Senior Jail Superintendent of Central Jail transferred to Jail Training Center
नैनी। केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल का जेल ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ में स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब कासगंज जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह को वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। बृहस्पतिवार को इन्होंने केंद्रीय कारागार नैनी का चार्ज ले लिया है।
विज्ञापन

चर्चा है कि अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक में नकदी मिलने के मामले में लापरवाही बरतने पर तबादला किया गया है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 17 जून को डीआईजी जेल की ओर से कराई गई जांच में केंद्रीय कारागार नैनी की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अली अहमद के पास से 1100 रुपये की नकदी मिली थी।
विज्ञापन

मामले में महिला डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को निलंबित करते हुए डीजी जेल प्रेमचंद मीणा के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इधर, विजय विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को चार्ज ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विजय विक्रम सिंह 1992 में सेवा में आए थे। दो फरवरी 2014 में केंद्रीय कारागार नैनी में डिप्टी जेलर के रूप में तैनात हुए थे। सितंबर 2014 को यहां से स्थानांतरित हुए थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने हाई सिक्योरिटी सेल में जाकर अतीक अहमद के बेेटे अली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम को देखा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने के लिए मातहतों को प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मैनुअल के अनुसार जेल का संचालन हो, यही उनका प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article