{"_id":"5dea58f18ebc3e1bbb6cf548","slug":"sena-will-distribute-numbers-to-all-shops-in-magh-mela-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड क्षेत्र में दुकानों के लिए नंबर होंगे आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड क्षेत्र में दुकानों के लिए नंबर होंगे आवंटित
Fri, 06 Dec 2019 07:04 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और छावनी परिषद का निर्णय, दुकानों के बाहर लिखे जाएंगे नंबर
परेड क्षेत्र से हटेंगी अवैध दुकानें, छावनी परिषद की दुकानों की अलग से होगी पहचान
प्रयागराज। परेड क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के साथ अब वहां छावनी परिषद द्वारा आवंटित दुकानों की अलग से ही पहचान हो जाएगी। छावनी परिषद और सेना ने परेड क्षेत्र में अपनी दुकानों की टैगिंग करने का निर्णय लिया है। इस दौरान छावनी परिषद द्वारा आवंटित दुकानों को अलग से नंबर आवंटित किए जाएंगे। यह नंबर दुकान में लगे बाहर बोर्ड में बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे। शीघ्र ही यह व्यवस्था परेड क्षेत्र में लागू हो जाएगी। इसके अलावा जो भी यहां अवैध दुकानें होंगी, उन्हें वहां से हटाने की भी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, छावनी परिषद द्वारा पिछले माह ही उन दुकानों की सूची जारी की गई, जिसका आवंटन परिषद ने किया था। परेड क्षेत्र में ऐसी दुकानों की संख्या 24 है। इसके अलावा सेना की मदद से बांध पर भी छावनी परिषद ने स्थायी दुकानों के आवंटन की तैयारी की है। इसके लिए सर्वे का भी कार्य चल रहा है। इसके पूर्व तय हुआ है कि जो दुकानें अभी छावनी परिषद की ओर से आवंटित हैं, उन्हें एक क्रम में नंबर आवंटित किया जाए।
इस दौरान हर एक दुकान पर लगे बोर्ड पर छावनी परिषद की ओर से नंबर मुहैया कराया जाएगा। यह नंबर बड़े अक्षरों में दुकानदारों को लिखवाना होगा। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी माने अमित कुमार बाबुराव के मुताबिक अभी 24 दुकानें ही स्थायी हैं। इसके अलावा वर्तमान समय में जो भी दुकानें चल रही हैं, वह अवैध हैं। उन्हें कैंट एक्ट 2006 के तहत हटाया जाएगा।