फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sell two girls Going woman arrested

दो बच्चियों को बेचने ले जा रही महिला गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 12:30 AM IST
दुर्गेश pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुर्गेश pandey Updated Sun, 07 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sell two girls Going woman arrested
पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन चोर के चार शातिर बदमाश - फोटो : amar ujala

 असम से दिल्ली बेचने के लिए ले जाई जा रहीं दो बच्चियां चाइल्ड लाइन की सतर्कता से बच गईं। टीम ने न सिर्फ बच्चियों को बचाया बल्कि आरोपी महिला को भी आरपीएफ के हवाले कर दिया। सूचना पर बच्चियों का पिता वाराणसी से शहर आने के लिए चल दिया है। चाइल्ड लाइन के अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर में सूचना मिली कि दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से एक महिला 11 साल की बच्ची को बेचने के लिए दिल्ली जा रही है। इस पर टीम ने ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर छानबीन शुरू की। इस दौरान एक कोच में एक महिला के साथ दो बच्चियां मिलीं।

विज्ञापन


पूछताछ की गई तो महिला हड़बड़ा गई। उधर बच्चियों ने बताया कि वह दोनों सगी बहनें हैं और असम के तिलसुनिया की रहने वाली हैं। वहां वह अपनी मां के साथ रहती हैं, जबकि उनका पिता काम के सिलसिले में वाराणसी में रहता है। बताया कि महिला उन्हें काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ घर से ले आई थी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम अमृता राय बताया। बताया कि वह घरेलू काम दिलाने के लिए दोनों बच्चियों को ले जा रही थी। चाइल्ड लाइन टीम आरोपी महिला को आरपीएफ के हवाले करते हुए दोनों बच्चियों को अपने कार्यालय ले गई। चाइल्ड लाइन अफसरों ने बताया कि बच्चियों के पिता को सूचना दे दी गई है, जिस पर वह यहां आने के लिए चल दिया है। बच्चियों को दिल्ली ले जाए जाने की बाबत उसने किसी भी जानकारी से इंकार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि जीआरपी देर शाम ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इंकार करती रही। जीआरपी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़ी जा चुकी है महिला
चाइल्ड लाइन अफसरों की मानें तो आरोपी महिला पहले भी मानव तस्करी के आरोप में पकड़ी जा चुकी है। पिछले साल छिवकी स्टेशन पर उसे 50 बच्चों के साथ पकड़ा गया था। हालांकि, तब वह मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed