फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Self-supporting women from Kadipur in Prayagraj dominated the country due to PM's mind

पीएम द्वारा मन की बात में जिक्र करने से देश भर में छाईं प्रयागराज के कादीपुर की स्वावलंबी महिलाएं 

Mon, 30 Dec 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Dec 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Self-supporting women from Kadipur in Prayagraj dominated the country due to PM's mind
mann ki baat
पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात में शामिल प्रयागराज और बहरिया विकास खंड स्वयंसहायता समूह की स्वावलंबी महिलाएं रविवार को अचानक देश भर में छा गईं। झिझक तोड़कर घर की चौखट से बाहर निकलकर ये मेहनती महिलाएं चूल्हा, चौका से इतर अब परिवार का सहारा बनी है। उनके समूह की ओर से चप्पल बनाने का काम उनकी आर्थिक उन्नति का कारण बना है। अब फूलपुर के कादीपुर स्वयं सहायता समूह की ये महिलाएं देश के लिए मिसाल बनी हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह अध्यक्ष पल्लवी परमार ने ब्लाक के गांवों में रहने वाली महिलाओं की आर्थिक उन्नति का बीड़ा उठाया। ज्वाला प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन कर जिला प्रशासन को पत्र दिया। इस समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सहायता उपलब्ध कराई गई। यह स्वयं सहायता समूह ग्रामीण परिवेश से जुड़ी महिलाओं के लिए प्रेरणा बना है।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक कादीपुर के इस महिला स्वयं सहायता समूह ने चप्पल बनाने का प्रस्ताव दिया। अध्यक्ष पल्लवी ने गांवों की महिलाओं को समूह से जोड़ा। पहले एक फिर दो अब दस से 15 महिलाएं समूह से जुड़ी हैं। घूंघट की ओट और घरेलू कार्यों से इतर महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया गया। दिल्ली से चप्पल बनाने की मशीन मंगाई गई। फिर शुरू हुआ सफलता की नई इबारत लिखने का सिलिसिला। वर्तमान में चप्पल बनाने से उनकी बिक्री तक का यह सफर अब ग्रामीण परिवेश से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक तरक्की का कारण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मन की बात में इस समूह में शामिल महिलाओं का जिक्र कर उनके जज्बे के बारे में बताया। थोड़े ही समय में इसके बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। जानकारी के मुताबिक इस स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मशीन पर काम ही नहीं करतीं। चप्पलों की कटिंग, फिनिशिंग और पैंकिंग के बाद उसकी बिक्री तक की व्यवस्था देखती हैं। यहां बनाई जा रही चप्पलों की खपत ब्लाक स्तर पर ही हो जा रही है। समूह से जुड़ी महिलाएं अपनी इस उपलब्धि से संतुष्ट हैं। इससे प्रयागराज का पूरे देश में मान बढ़ा है।


कादीपुर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देश भर में प्रयागराज का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत और लगन को देखकर ग्रामीण परिवेश से जुड़ी महिलाओं की प्रगति की राह आसान होगी। जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ऐसी महिलाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार है, जो स्वावलंबी बनकर मिसाल कायम करना चाहती हैं। 0 भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed