फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Self-reliant... women's income increased through goat rearing

Prayagraj News: आत्मनिर्भर...बकरी पालन से महिलाओं की बढ़ी कमाई

Wed, 07 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 07 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Self-reliant... women's income increased through goat rearing
अलादादपुर गांव में कड़ाके की ठंड में भी महिलाएं अपनी बकरी चराती फोटो आनापुर से - फोटो : credit
क्षेत्र के अलादादपुर गांव की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बनती जा रही हैं। स्वरोजगार में एक महिला दस से 15 बकरी पालन करती है जिससे अपना और बच्चों की पढ़ाई के साथ ही परिवार का खर्च आसानी से निकला है।
विज्ञापन

अलादादपुर गांव की बस्ती में परंपरागत घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज बकरी पालन जैसे छोटे लेकिन लाभकारी व्यवसाय से अच्छी आमदनी कर रही हैं। गांवों में बकरी पालन महिलाओं के लिए रोजगार का मजबूत साधन बनकर उभरा है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

गांव की अनारा देवी, शकुंतला देवी, मीना देवी बताती है कि हमें बकरी पालन के लिए ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं पड़ती। दो से तीन बकरी से आज दस से पंद्रह बकरी एक लोग के पास है और दोपहर में सब लोग साथ चराने निकलतीं हैं। इससे चारे पर होने वाला खर्च भी कम हो जाता है। महिलाएं सुबह-शाम बकरियों की देखभाल करती हैं और अन्य समय में घरेलू कार्य भी संभाल लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही महीनों में बकरियों की बिक्री से महिलाओं को अच्छी आय होने लगती है। यहि नहीं डेंगू में तो 50 रुपए पाव दूध बिकता है। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में बकरियों के दाम और भी बढ़ जाते हैं, जिससे मुनाफा दोगुना हो जाता है।

बकरी पालन से होने वाली आय से महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घर की जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। गांव की महिलाएं साबित कर रही हैं कि अगर सही दिशा और मेहनत हो तो छोटे व्यवसाय से भी अच्छी कमाई की जा सकती है। बकरी पालन आज महिलाओं के सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed