फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selection of agency for PG admission possible this week

Prayagraj News: पीजी प्रवेश के लिए एजेंसी का चयन इस हफ्ते संभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Selection of agency for PG admission possible this week
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए एजेंसी की चयन प्रक्रिया इस हफ्ते पूरी होने की संभावना है। एजेंसी का चयन होने के बाद पीजी में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक प्रवेश तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से होते हैं लेकिन परास्नातक में दाखिले के लिए इविवि प्रशासन अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा एजेंसी के माध्यम से कराई जाती है और इसके लिए इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इविवि के शिक्षक अभी तक पुराछात्र सम्मेलन के आयोजन में व्यस्त थे। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। सम्मेलन के बाद अब पीजी प्रवेश प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रवेश प्रक्रिया कुछ पीछे चल रही है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ की तैयारी है कि किसी तरह मई में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए और जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी हफ्ते प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र भी तैयार करने की प्रक्रिया भी पूरी होने की संभावना है। अगर मई में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराई जा सकती है। जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर काउंसलिंग शुरू कराई जा सकती है, ताकि नए सत्र का संचालन समय से शुरू किया जा सके।

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में एमए, एमकाम, एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों, एमएड, एलएलबी, बीएड और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के तहत कुल 40 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाने हैं। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि पीजी प्रवेश को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रयास यही है कि मई में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए और सत्र का संचालन समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed