फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selected teachers started a hunger strike on the education directorate demanding appointment

चयनित शिक्षकों ने नियुक्ति की मांग को लेकर निदेशालय पर अनशन शुरू किया

Fri, 23 Jul 2021 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 12:27 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट के आदेश के 10 महीने बाद भी नहीं मिली नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थी लगा रहे सरकार से गुहार

विज्ञापन
Selected teachers started a hunger strike on the education directorate demanding appointment
prayagraj news : मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : prayagraj

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में परीक्षा पास करने के बाद भी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है। नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर अनशन शुरू कर दिया है। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 18 सितंबर 2020 को हाईकोर्ट ने खाली सीटों पर नियुक्ति देने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश के 10 महीने बीत जाने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं अन्य की याचिकाओं के निस्तारण के दौरान खाली सीटों पर चार सप्ताह में नियुक्ति देने का आदेश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली के चलते नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं अन्य तथा संबंधित सभी याचिकाओं के अधीन उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक परिषद कार्यालय की ओर से इन अभ्यर्थियों को कोई आश्वासन नहीं मिला है। इन अभ्यर्थियों ने इससे पूर्व में 14 अक्तूबर 2020 को बेसिक शिक्षा परिषद के तत्कालीन उप सचिव को ज्ञापन देकर नियुक्ति की मांग की थी। इसके बाद से यह अभ्यर्थी लगातार सरकार से नियुक्ति की गुहार लगा रहे हैं। धरना एवं अनशन करने वालों में शोभित सिंह, आरती सिंह, अंजना त्रिपाठी, समरजीत राव, दीपक मौर्य, अनिल वर्मा, गोपाल यादव, अभिलाष सैनी, शिव मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रवक्ता हिंदी 2026 का संशोधित संस्था आवंटन जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता हिंदी बालक वर्ग का संशोधित संस्था आवंटन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर अपना संस्था आवंटन देख सकते हैं। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रवक्ता हिंदी 2016 के संशोधित पैनल 25 मार्च के आधार पर 25 मई को संस्था आवंटन किया गया था। इस आवंटन के खिलाफ एक अभ्यर्थी की ओर से प्रत्यावेदन देने पर नया आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 चयनित शिक्षकों का नया संस्था आवंटन, समायोजन जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी, पीजीटी 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को नई संस्था का आवंटन किया है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से समायोजन सूची जारी कर दी गई है। चयन बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ऐसे चयनित शिक्षकों को पूर्व में आवंटित विद्यालयों में नियुक्ति नहीं मिलने पर दूसरे विद्यालय का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed