{"_id":"5ebe48658ebc3e905a08e727","slug":"selected-candidates-of-assistant-professor-will-be-appointed-soon12","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों को जल्द मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों को जल्द मिलेगी नियुक्ति
Fri, 15 May 2020 01:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : अमर उजाला
अगर कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेंसर हिंदी और असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के रिक्त पड़े ढाई सौ से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन दोनों विषयों में चयनित अभ्यर्थियों का डाटा अपलोड करने का काम शुरू कर दिया है।
यह काम पूरा होते ही निदेशालय एनआईसी से स्लॉट लेकर काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर देगा। विज्ञापन संख्या ४७ के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में ३५ विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के ११५० पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग इनमें से ३३ विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है। ३१ विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति भी दी जा चुकी है जबकि दो विषयों हिंदी और राजनीति विज्ञान के चयनितों की काउंससिंग लॉक डाउन के कारण फंसी हुई है।
इसके अलावा दो अन्य विषयों समाजशास्त्र और शिक्षाशस्त्र का रिजल्ट भी अटका हुआ है। उच्च शिक्षा निदेशाालय ने अब हिंदी और राजनीति विज्ञान के चयनितों की नियुक्ति प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। हिंदी और राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के २८७ पद हैं। इनमें हिंदी के १६६ और राजनीति विज्ञान के १२१ पद हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि इन दोनों विषयों के चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित डाटा वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहा है।
विज्ञापन
इस काम में १५ से २० दिनों का वक्त लगेगा, क्योंकि पदों की संख्या अधिक है और प्रत्येक अभ्यर्थी के साथ ६० से ७० कॉलेजों के नाम भी अपलोड करने पड़ रहे हैं। डाटा अपलोड होने का काम जैसे ही पूरा होगा, एनआईसी से स्लॉट मांगकर ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में एक माह का वक्त लग सकता है।