फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seer also tried to strike Swarupanand

शंकराचार्य स्वरूपानंद को भी साधने की कोशिश

Wed, 03 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seer also tried to strike Swarupanand

मिशन-2017 से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस के बेहद करीबी माने जाने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को भी साधने की कोशिश शुरू कर दी है। दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी हैं। शंकराचार्य भाजपा के ही करीबी गंगा सेना प्रमुख स्वामी आनंद गिरि के शिविर में मंगलवार को आयोजित रामकथा में शामिल होने पहुंचे। दूसरी ओर से भाजपा कांशी प्रांत के अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री सहित कई नेता भी वहां पहुंच गए और शंकराचार्य का स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने विहिप के करीबी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

सभी मुद्दों को दरकिनार कर अचानक राम मंदिर का मुद्दा उठाने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद और भाजपा के बीच बढ़ी नजदीकियां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नया समीकरण तैयार कर रही हैं। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने घोषणा की है कि अयोध्या में राम मंदिर रामालय ट्रस्ट ही बनवाएगा। यह ट्रस्ट शंकराचार्य का ही है। राम मंदिर मुद्दे पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती एवं भाजपा का एक मत होना और भाजपा नेताओं का शंकराचार्य के पास जाकर उनसे आशीर्वाद लेना नए समीकरण की ओर इशारा कर रहा है। 

विज्ञापन

गंगा सेना प्रमुख आनंद गिरि के शिविर में आयोजित रामकथा में शंकराचार्य के साथ भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, शहर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान आनंद गिरि समेत भाजपाइयों ने शंकराचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। हालांकि, इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने आलोपीबाग स्थित ब्रह्म निवास में जाकर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भी मुलाकात और उनसे लंबी बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed