फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seema of Mauaima became an example, set up a beauty parlor with the help of a group

Prayagraj News: मऊआइमा की सीमा बनीं मिसाल, समूह से खड़ा किया ब्यूटी पार्लर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Seema of Mauaima became an example, set up a beauty parlor with the help of a group
मऊआइमा की रहने वाली सीमा मिश्रा ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे से कम संसाधन भी बड़ी राह बना देते हैं। कभी सीमित साधनों में अपने सपनों को संजोने वाली सीमा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि 40 से अधिक महिलाओं को भी हुनरमंद बनाकर उनके जीवन में नई रोशनी भर रही हैं। सीमा ने छोटे स्तर पर ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उनका काम आगे बढ़ता गया और उनका पार्लर, प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी पहचान बना चुका है।
विज्ञापन

सीमा बताती हैं कि रोजाना दो बैच संचालित होते हैं, जिनमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। छह महीने तक सिलाई-कढ़ाई और अगले छह महीने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कोर्स को पूरा करने पर महिलाओं को जन शिक्षण संस्थान से प्रमाणपत्र मिलता है, जिससे उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन


सीमा का कहना है कि एक बैच से उन्हें प्रति माह लगभग आठ हजार रुपये की आय हो जाती है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उनके इस सफर में उनके पति संतोष कुमार मिश्रा का सहयोग अहम है। सीमा ने बताया कि जिन महिलाओं ने कभी घर की चौखट से बाहर कदम नहीं रखी थीं। अब हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed