फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seeds are the foundation of a farmer's hard work: Agriculture Minister

किसान की पूरी मेहनत की नींव बीज : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seeds are the foundation of a farmer's hard work: Agriculture Minister
शुआट्स में शनिवार को 12वीं रबी ग्रुप मीट 2025-26 का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत मिशन में पोटैंशियल क्रॉप्स के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


मंत्री शाही ने गेहूं, धान, मक्का और तिलहन उत्पादन में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने मखाना, रामदाना, कुट्टू और चिया सीड जैसी फसलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

मंत्री ने शुआट्स में अधिसूचित बीज परीक्षण प्रयोगशाला में बीज स्वास्थ्य सुविधा का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीज नहीं होंगे पैदावार भी नहीं होगी। किसान की पूरी मेहनत की नींव बीज है। बीज बेकार होंगे तो पैदावार खराब होगी। यह प्रयोगशाला कृषि के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुआट्स कुलपति जोनाथन ए लाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों की जानकारी दी। आईसीएआर के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (क्रॉप साइंस) डीके यादव ने शुआट्स को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने एनबीपीजीआर के 13 केंद्रों की अनुसंधान गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान शुआट्स को बेस्ट सेंटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वैज्ञानिकों ने साझा किए विचार
आईसीएआर की नीलम शेखावत, मूलचंद, जमील अख्तर, संदीप कुमार और रंजना वर्मा ने विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। विवि के निदेशक शोध एसडी मैकार्टे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति रानू प्रसाद, रितु प्रकाश दूबे और सीजे वेसली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed