फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Security will be increased at all entry points of the junction, RPF jawans will be deployed in three shifts

Prayagraj News: जंक्शन के सभी प्रवेश मार्गों पर बढ़ेगी सुरक्षा, तीन शिफ्ट में तैनात होंगे आरपीएफ जवान

Sat, 12 Jul 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 12 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Security will be increased at all entry points of the junction, RPF jawans will be deployed in three shifts
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जाएगा। रेलकर्मी अमित कुमार पटेल की दो दिन पहले की गई हत्या के बाद रेलवे प्रशासन ने सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद सभी प्रवेश मार्गों पर आरपीएफ के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

प्रवेश मार्गों पर जवानों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। यह भी कहा गया है कि अगर जंक्शन परिसर में कोई भी संदिग्ध दिखे तो उससे तत्काल पूछताछ की जाए। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन के सभी दस प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ को नियमित अंतराल पर गश्त करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

ट्रेन आगमन-प्रस्थान के दौरान भी प्लेटफॉर्म पर जवानों को मुस्तैद रहने का निर्देश अफसरों ने दिया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (आईआरआईडीएम) बंगलूरू में उत्तर मध्य रेलवे के छह कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग के लिए नामित किया है। इसमें दो रेलकर्मी प्रयागराज मंडल के भी हैं। 21 जुलाई से 25 जुलाई तक डिप्टी सीटीआई राजेश कुमार, संतोष कुमार वहां ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर ड्यूरिंग गोल्डन ऑर एट एक्सीडेंट साइट’ का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आगे भी वहां प्रशिक्षण के लिए रेलकर्मी भेजे जाते रहेंगे। पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसका फायदा यह होगा कि अगर रेलवे स्टेशन परिसर या ट्रेन में अप्रत्याशित घटना होती है तो वहां मौजूद रेलकर्मी को एहतियातन कदम उठाने का अभ्यास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed