{"_id":"65c7f24739fd4f96f30a8087","slug":"security-personnel-threw-carpet-from-the-protest-site-students-sat-again-allahabad-news-c-3-1-ald1020-316321-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सुरक्षा कर्मियों ने धरना स्थल से फेंकी दरी, छात्र फिर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सुरक्षा कर्मियों ने धरना स्थल से फेंकी दरी, छात्र फिर बैठे
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठे छात्रों को इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने शनिवार सुबह हटा दिया और वहां रखे गद्दे, दरी फेंककर पानी डाल दिया। हालांकि, कुछ देर बाद छात्र फिर धरने पर बैठ गए। इस बीच समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने धरनास्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया।
एसएसएल हॉस्टल के छात्र रहे अभिषेक गुप्ता को न्याय दिए जाने की मांग को लेकर इविवि में कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र मांगें पूरी होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास सुरक्षा कर्मी धरना स्थल पर पहुंचे। छात्र वहां दरी और गद्दे बिछाकर धरने पर बैठे थे। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने गद्दे और दरी उठाकर फेंक दिए और वहां पानी डाल दिया।
सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने पर धरना स्थल पर छात्राें की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में इविवि प्रशासन भी सतर्क है। धरना-प्रदर्शन के कारण दो सप्ताह से इविवि परिसर अशांत है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन खत्म कराने के लिए इविवि प्रशासन कोई सख्त कदम उठा सकता है। शनिवार को समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने शनिवार को धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया और छात्र अभिषेक गुप्ता के साथ हुई घटना की निंदा की।