फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Security increased in High Court Bar: Security given on request of Elder Committee member

हाईकोर्ट बार मे बढ़ाई गई सुरक्षा : एल्डर कमेटी सदस्य के अनुरोध पर दी गई सुरक्षा

Thu, 14 Oct 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Security increased in High Court Bar: Security given on request of Elder Committee member
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष की सहमति से कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी ने महानिबंधक को पत्र लिखकर निवर्तमान पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सीआरपीएफ के चार जवानों की तैनाती की मांग की थी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन कार्यालय अधीक्षक पवन पांडेय ने राजवंशी को सूचित किया कि एल्डर कमेटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य द्वारा खाते के संचालन के अनुरोध को बैंक ने अस्वीकार कर दिया है। जिसके कारण 8 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कार्यालय में जमा पैसा 18 लाख 43 हजार 561 बैंक में नहीं जमा किया जा सका है। साथ ही एल्डर कमेटी का विगत वर्षों की तरह अलग खाता भी नहीं खुल पाया है। दो दिन छुट्टी के कारण दूसरे बैंक में भी खाता नहीं खुल सकेगा। 16 अक्टूबर को प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पत्र के आधार पर  एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एनसी राजवंशी ने हाईकोर्ट के आदेश व बाईलाज का हवाला देते हुए कहा है कि पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 सितंबर 21 को समाप्त हो चुका है। कोर्ट के आदेश पर 5 अक्तूबर 21 को बार एसोसिएशन का कार्यभार एल्डर कमेटी ने संभाल लिया है। किेतु निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा बार एसोसिएशन के कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिसके कारण सीआरपीएफ के चार जवानों की तैनाती की जाए। 18 को वार्षिक आम सभा होनी है। तब तक बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सदस्यता शुल्क जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed