फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Secunderabad special will run through Chhivki

छिवकी के रास्ते चलेगी सिकंदराबाद स्पेशल

Thu, 07 Nov 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Secunderabad special will run through Chhivki
छिवकी के रास्ते चलेगी सिकंदराबाद स्पेशल
विज्ञापन

प्रयागराज। रेलवे ने सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। रक्सौल से सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन वाया इलाहाबाद छिवकी होगा। स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक एवं रक्सौल से प्रत्येक शुक्रवार छह दिसंबर से तीन जनवरी के मध्य चलेगी। 19 कोच की स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के चार, एसी टू का एक, सामान्य एवं एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच रहेंगे। रक्सौल से गाड़ी संख्या 07092 दिन में 12.45 बजे चलने के बाद शनिवार सुबह 4.30-4.35 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं रविवार सुबह 6.55 बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07091 सिकंदराबाद से रात 9.40 बजे चलकर बुधवार रात 12.55-01.00 बजे इलाहाबाद छिवकी और शाम 6.15 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी।

दोनों ओर से यहां रहेगा ट्रेन का ठहराव
बरगनिआ, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, इलाहाबाद छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, बल्लारशाह, मंचेरियल, रामागुंडम, काजीपेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed