{"_id":"629ccf5a6fd7fc2712204ecc","slug":"secondary-education-grading-of-state-schools-will-be-done-through-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"secondary education :मोबाइल एप से होगी राजकीय स्कूलों की ग्रेडिंग, जानें कैसे होगा अंकों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
secondary education :मोबाइल एप से होगी राजकीय स्कूलों की ग्रेडिंग, जानें कैसे होगा अंकों का निर्धारण
Sun, 05 Jun 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:14 PM IST
सार
अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) मंजू शर्मा ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जला विद्यालय निरीक्षकों को एप की मदद स स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की रिसोर्स मैपिंग कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
प्रदेश के 2200 से अधिक राजकीय माध्यमिक हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों की ग्रेड अब मोबाइल एप से होगी। यह ग्रेडिंग 27 अलग-अलग पैरामीटर के आधार पर की जाएगी। मोबाइल एप से ग्रेडिंग के लिए कई मंडलों के जेडी, डीआईआएस और प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) मंजू शर्मा ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जला विद्यालय निरीक्षकों को एप की मदद स स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की रिसोर्स मैपिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, अध्योध्या, बस्ती, चित्रकूट, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर एवं मिर्जापुर मंडल का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
अब डीआईओएस जिले के पांच फीसदी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर मोबाइल एप पर अंकित विवरण का भौतिक सत्यापन कर प्रमाणित डाटा जेडी को भेजेंगे। जिन 27 अलग-अलग पैरामीटर के आधार पर ग्रेडिंग होनी हैं, उनके अकादमिक, कक्षा कक्ष विवरण, व्यवहारिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, वाईफाई, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, गैर अकादमिक, खेल का मैदान, व्यायामशाला, बहुउद्देश्यीय हाल, कला और शिल्प कक्ष, व्यवसायिक शिक्षा कक्ष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन