{"_id":"602698311836d4100a4734ec","slug":"second-list-of-up-board-exam-centers-to-be-released-on-february-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी को जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की दूसरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फरवरी को जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की दूसरी सूची
Fri, 12 Feb 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड सत्र 2020-21 के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की दूसरी सूची 14 फरवरी को जारी करेगा। जिला स्तर पर पूर्व में जारी परीक्षा केंद्रों की पहली सूची पर आईं आपत्तियों के निस्तारण के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी और इसके बाद यूपी बोर्ड प्रदेश स्तर पर आपत्तियां मांगेगा। अंतिम सूची 22 फरवरी को जारी की जाएगी।
पिछले सत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 7783 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार कोविड के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि शासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा केंद्रों की संख्या में दस फीसदी से अधिक इजाफा नहीं होगा। इस बार यूपी बोर्ड ने प्रदेश भर में 8497 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं और 312 केंद्रों को डिबार भी किया है। पहली सूची पर यूपी बोर्ड ने जिला स्तर पर आपत्तियां मांगीं थीं। जिनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची 13 फरवरी तक डीआईओएस के माध्यम से अपलोड की जानी हैं।
इसके बाद यूपी बोर्ड 14 फरवरी को दूसरी यानी जिला स्तर पर संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा और 18 फरवरी तक प्रदेश स्तर पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 22 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगा। प्रयागराज में कुल 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और जिला स्तर की सूची पर तकरीबन छह सौ आपत्तियां आईं हैं। ज्यादातर आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर आईं थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण भी जिला स्तरीय कमेटी से कराया जा रहा है। निस्तारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।