फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Second chance to test the ALP will Larjes

लार्जेस में एएलपी को मिलेगा टेस्ट का दूसरा मौका

Tue, 10 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 रेल कर्मियों के पाल्यों को असिस्टेंट लोको पायलटों की परीक्षा में फेल होने पर दुबारा मौका मिलेगा। यह छूट लार्जेस स्कीम के तहत होने वाली सेफ्टी श्रेणी के पदों पर होने वाली विभागीय भर्ती में लागू की जाएगी। अभी एप्टीट्यूट टेस्ट में फेल होने के बाद रेलकर्मियों के पाल्य परीक्षा से बाहर कर दिए जा रहे हैं। इसके कारण योजना में आवेदन करने वाले रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति भी लंबित हो जा रही है।
विज्ञापन


सेफ्टी कैटेगरी से जुड़े ग्रुप डी और ग्रुप सी के रनिंग पदों वाले कर्मचारियों को सशर्त अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेने और एक पाल्य को रेलवे में नौकरी दिलाने का विकल्प दिया गया है। कई ग्रुपों में कर्मचारियों के पाल्यों को लिखित परीक्षा में छूट दी गई है लेकिन असिस्टेंट लोको पायलट के पद वाले अभ्यर्थियों को एप्टीट्यूट टेस्ट में कोई छूट हासिल नहीं है। ऐसे में टेस्ट में फेल होने के बाद अभ्यर्थी नौकरी की दौड़ से बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन


यह समस्या सभी जोनल रेलवे को फेस करनी पड़ रही है। इससे निजात के लिए जोनल रेलवे ने रेलवे बोर्ड को चिट्ठी लिखी थी। बोर्ड ने इस समस्या का समाधान कर लार्जेस में असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरा मौका दे दिया है। यानी अब अभ्यर्थी पहली बार फेल होने पर भी दूसरी बार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उर्त्तीण हुए तो नौकरी भी लगेगी। साथ ही रेलकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त में लगने वाला अड़ंगा भी दूर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed