फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Search operation continues to find the teacher who jumped into the Ganga, NDRF team called from Varanasi

Prayagraj : गंगा में छलांग लगाने वाले शिक्षक का 24 घंटे बाद मिला शव, वाराणसी से आई थी एनडीआरएफ की टीम

Sat, 17 Aug 2024 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 07:34 PM IST
सार

आर्थिक तंगी से परेशान होकर शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले अर्थशास्त्र से शिक्षक करुणा शंकर शुक्ल का शव दूसरे दिन शनिवार को शास्त्री पुल से 15 किलोमीटर दूर नैनी इलाके के चाका क्षेत्र में गंगा घाट से बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Search operation continues to find the teacher who jumped into the Ganga, NDRF team called from Varanasi
करुणा शंकर शुक्ल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आर्थिक तंगी से परेशान होकर शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले अर्थशास्त्र से शिक्षक करुणा शंकर शुक्ल का शव दूसरे दिन शनिवार को शास्त्री पुल से 15 किलोमीटर दूर नैनी इलाके के चाका क्षेत्र में गंगा घाट से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले प्रवक्ता की खोजबीन के लिए शनिवार को सुबह से ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है। वाराणसी से भी एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया है। शुक्रवार को दोपहर में शिक्षक करुणा शंकर शुक्ला ने पत्नी के सामने ही शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन



इससे हड़कंप मच गया था। पत्नी उनको लेकर अस्पताल जा रही थीं, कि पुल पर पहुंचते ही शिक्षक ने रिक्शा रुकवा लिया। जब तक उनकी पत्नी कुछ समझ पाती उन्होंने पुल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिल रहा था, जिसके कारण से वह मानसिक अवसाद में थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता ने शुक्रवार सुबह अपने हाथ की नस काट ली। दोपहर पत्नी उन्हें एसआरएन अस्पताल लेकर चलीं तो शास्त्री पुल पर सांस लेने में दिक्कत बताकर टेंपो से उतर गए और गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोर घंटों उन्हें खोजते रहे, पर कुछ पता न चला। पत्नी ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ित करने और वेतन रोकने का आरोप लगाया है।

मूलत: प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के रामप्रसाद का पुरवा निवासी करुणा शंकर शुक्ल (46) 20 साल से अंदावा स्थित सिटीजन हाउसिंग में परिवार संग रहते थे। वह झूंसी के पटेलनगर गांव स्थित गांधी इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे। वह एक अप्रैल-17 से पांच जुलाई-23 तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य भी रहे। 13 दिसंबर-23 को दुर्घटना में ब्रेन हेमरेज के बाद से बीमार चल रहे थे।

दो माह से रुका था वेतन

पत्नी माधवी का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने उनका दो माह का वेतन रोक रखा है। इस कारण अवसाद में आकर शराब के लती भी हो गए थे। शुक्रवार सुबह करुणा शंकर ने घर में ही हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। पत्नी उन्हें आननफानन झूंसी के एक निजी अस्पताल ले गईं। वहां से एसआरएन में एक परिचित डॉक्टर को दिखाने के लिए पत्नी टेंपो से जा रही थीं।

शास्त्री पुल पर पहुंचते ही करुणा शंकर ने सांस लेने में दिक्कत बताकर टेंपो रुकवा लिया। पति-पत्नी वहीं उतर गए। तभी, करुणा शंकर पुल की पटरी पर पहुंचे और लोहे की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। यह देख पत्नी बदहवास होकर चीखने-चिल्लाने लगीं। वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। आंखों के सामने पति के गंगा में कूदने से माधवी चक्कर खाकर गिर पड़ीं। पुलिस ने शिक्षक की तलाश में गोताखोरों को उतारा, लेकिन देर रात तक उन्हें खोजा न जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed