फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   search of female friend of bomber Guddu Muslim, lock found hanging at home

Umesh Pal Hatyakand : बमबाज गुड्डू मुस्लिम की महिला मित्र की तलाश में दबिश, घर पर लटका मिला ताला

Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
सार

गोली और बम बरसाने वाले माफिया के शूटरों की प्रेमिकाएं उनकी अहम राजदार के रूप में देखी जा रही हैं। शूटर गुलाम के बाद अब बमबाज गुड्डू मुस्लिम की भी प्रेमिका के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली है।

विज्ञापन
search of female friend of bomber Guddu Muslim, lock found hanging at home
बम फेंकता गुड्डू मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोली और बम बरसाने वाले माफिया के शूटरों की प्रेमिकाएं उनकी अहम राजदार के रूप में देखी जा रही हैं। शूटर गुलाम के बाद अब बमबाज गुड्डू मुस्लिम की भी प्रेमिका के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली है। सटीक जानकारी मिलने के बाद गुड्डू की प्रेमिका की तलाश में दबिश डाली गई, लेकिन उसके घर पर ताला लटका मिला। अंदेशा है कि एसटीएफ से बचने के लिए वह शहर में ही कहीं ठिकाना बदल कर रह रही है। उसके पकड़े जाने पर शूटर से जुड़े कई राज खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिन दहाड़े गोली-बम बरसाकर उमेश पाल को उड़ाने वाले शूटरों की प्रेम कहानियों के भी पन्ने पलटे जा रहे हैं। नैनी के खरकौनी में रहने वाली पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम की प्रेमिका को उठाए जाने के बाद अब बमबाज गुड्डू मुस्लिम की प्रेमिका की तलाश शुरू हो गई है। गुड्डू के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के बाद उसकी शहागंज में रहने वाली प्रेमिका के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन इससे पहले वह निकल चुकी थी। गुड्डू की प्रेमिका के घर पर ताला जड़ा मिला है। एसटीएफ ने उसके पड़ोसियों के अलावा आसपास के लोगों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई है। पता चला है कि हत्याकांड से पहले गुड्डू अपनी महिला मित्र के संपर्क में लगातार बना हुआ था। महिला दोस्त के साथ उसकी बातचीत होती रही है। फिलहाल हत्याकांड के बाद से ही यह महिला फरार है।

गुलाम की महिला मित्र से रविवार को भी होती रही पूछताछ

एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एसटीएफ का मानना है कि महिला मित्रों के जरिए इन फरार शूटरों से जुड़े राज जानने में आसानी होगी। गुलाम की महिला मित्र से रविवार को भी पूछताछ होती रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उस्मान उर्फ विजय चौधरी की भी प्रेम कहानी का पता चला था। उस्मान ने भी गांव की ही सुहानी से प्रेम किया था। इसके बाद उसने उसी से शादी कर ली थी।

शूटरों को ले जाने वाली क्रेटा कार के मालिक रुखसार से दूसरे दिन भी पूछताछ

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त की गई क्रेटा कार के मालिक रुखसार अहमद से एसटीएफ के अफसरों ने रविवार को भी घंटों पूछताछ की। रुखसार अहमद का ईटऑन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद से भी आमना-सामना कराया गया। इस दौरान रुखसार ने उमेश की हत्या से जुड़े कई राज उगले हैं। उससे माफिया से रिश्तों के अलावा फरार शूटरों के बारे में भी पूछतछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed