{"_id":"5ed2b7238ebc3e90240f8548","slug":"search-for-many-others-including-shooter-of-mukhtar-ansari-gang-city-desk-news-ald2771823132","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलीप मिश्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर समेत कई अन्य की तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप मिश्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर समेत कई अन्य की तलाश में
Sun, 31 May 2020 01:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj
नैनी निवासी सेवा भारती के पदाधिकारी व सपा नेता की हत्या की सुपारी देने वाले दिलीप मिश्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब कई अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इसमें मुख्तार अंसारी के गुर्गे समेत तीन अन्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दिलीप के लवायन कला स्थित स्कूल से एक लाख के इनामी व खान मुबारक गैंग के शूटर नीरज सिंह ने खुलासा किया था कि दिलीप ने उसे दो लोगों की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दिलीप से नीरज को मिलवाने में मुख्तार अंसारी के गुर्गे व सुल्तानपुर निवासी युवक ने मदद की। ऐसे में पुलिस उनकी भी तलाश में जुट गई है। उधर, खान मुबारक गिरोह के एक सदस्य व सेवा भारती के पदाधिकारी व सपा नेता की रेकी करने वाले दो लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj