फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seal on the concept of equality eternal embark pleasant

समानता की सनातन अवधारणा पर मुहर लगना सुखद

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Seal on the concept of equality eternal embark pleasant
शन‌ि
शनि शिंगणापुर सहित महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों में महिलाओं केजाने पर लगी रोक को रद्द किए जाने पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने सुखद बताया है। बांबे हाईकोर्ट के फैसले ‘धार्मिक स्थलों पर लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। मंदिर में जाना महिलाओं का मौलिक अधिकार है’ को महिलाओं को समानता का दर्जा मिलने की विचारधारा की जीत मानी जा रही है। महिलाओं ने इसे अपना हक बताया तो विभिन्न वर्ग के लोगों ने  इसे मौलिक अधिकार की संज्ञा दी। 
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रंजना कक्कड़ कहती हैं, अरसे से महिलाएं आजादी की लड़ाई लड़ रही हैं। शनि शिंगणापुर में  पूजा का अधिकार पाने की मुहिम में कोर्ट का निर्णय  महिलाओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। परंपरा के नाम पर हो रहे शोषण से आजादी पाने की कोशिशें धीरे-धीरे ही सही रंग ला रही हैं। योग प्रशिक्षक नीतू सिंह का मानना है कि धर्म के क्षेत्र में भेदभाव का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। वैदिक काल में महिलाओं को पुरुषों के समान वेदाध्ययन का अधिकार रहा है। इसलिए परंपरा के नाम पर दोहरा व्यवहार अनुचित है। मंदिर में पूजा करने का हक पाना सुखद है। सही मायने में अदालत ने संविधान से मिले मौलिक अधिकार को बहाल किया है।
विज्ञापन


ईश्वर शरण डिग्री कालेज के प्राचार्य डा.आनंद शंकर सिंह का कहना है कि सनातन धर्म की सर्जना वेदों से हुई है। वैदिक काल में महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त था। उनका संपूर्ण उपनयन संस्कार होता था। लिंग के आधार पर होने वाले लोकाचार को सनातन धर्म का बताना अनुचित है। सनातन परंपरा में यज्ञ पूजा अनुष्ठान, तीर्थयात्रा स्त्री के बगैर पूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदाचार्य डा.एसके राय कहते हैं, राकेट युग में बैलगाड़ी की बात बेमानी है। आज के समय में महिलाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी दर्ज की है। देश में सर्वांगीण विकास तभी हो सकेगा जब पुरुषों के साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चलें। बांबे हाईकोर्ट का निर्णय स्वागतयोग्य है, इसने समानता की सनातन अवधारणा पर मुहर लगा दी है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा उथल-पुथल और पिछड़ापन वहीं है जहां महिलाओं पर बंधन हैं। आचार्य पुरोहित विद्याकांत पांडेय कहते हैं, महिलाओं के साथ कोई भेदभाव का विधान शास्त्रों में नहीं है। जो पूजा करने आता है हम पूजन कराते हैं। यह बात अलग है प्राकृतिक कारणों से महिलाओं के लिए कुछ दिनों तक मंदिर में प्रवेश, पूजा से परहेज की बात है लेकिन इसे  भेदभाव का नाम नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed