{"_id":"573e10814f1c1bd42fac725b","slug":"sdo-suspended-to-theft-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी कराने के आरोप में एसडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी कराने के आरोप में एसडीओ निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी कराने के आरोप में इलाहाबाद में तैनात उपखंड अधिकारी विजय कृष्ण राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन की यह कार्रवाई बुधवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने की। निलंबित एसडीओ का वेतन रोकने के साथ ही एमडी ने उन्हें मुख्य अभियंता वितरण इलाहाबाद कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। एमडी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। एमडी ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी कराने में जिन भी अधिकारियों, कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एमडी ने बताया कि इलाहाबाद जिले के छतहरा बारा गांव में उपभोक्ता अजीत सिंह के बिना मीटर के 11 केवी लाइन से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी करने की शिकायत मिली थी। पता चला कि उपभोक्ता की ओर से अवैध परिवर्तक लगाकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिशासी अभियंता की ओर से सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि अपने-अपने क्षेत्रों में जांच अभियान चलाएं और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छतहरा बारा गांव एसडीओ विजय कृष्ण राव के कार्यक्षेत्र में था। सूची में छतहरा बारा में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता का नाम भी शामिल था। बावजूद इसके उपखंड अधिकारी की ओर से न कोई कार्रवाई की गई न विभाग को कोई सूचना दी गई। इस पूरे प्रकरण की जांच में एसडीओ के दोषी पाए जाने के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई।