Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SDM reprimanded the BLO over the slow progress of the electoral roll

Prayagraj News: एसडीएम ने मतदाता सूची की धीमी प्रगति पर बीएलओ को लगाई फटकार

Sun, 29 Nov 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 29 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
SDM reprimanded the BLO over the slow progress of the electoral roll
कहली गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़ वाते। संवाद
मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। कहली गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर नए नाम दर्ज किए जा रहे हैं। बीएलओ ग्रामीणों से दस्तावेज लेकर आवेदन भरवा रहे हैं। लेड़ियारी में एसडीएम कोरांव ठाकुर प्रसाद ने धीमी प्रगति पर उपस्थित बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं, करछना में जागरूकता रैली निकाली गई। उप जिलाधिकारी सुरेश चंद्र शुक्ल के निर्देशन और अधिकारियों के नेतृत्व में यह रैली बाजार से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंची। बहरिया और हरखपुर में कमलानगर मंडल के वीरापुर शक्ति केंद्र पर मतदाता जोड़ो अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

मौके पर भूपेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मंडल कमला नगर अध्यक्ष संजय मौर्या रहे। घूरपुर में अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याएं सुनीं। मौके पर बीएलओ राजेश यादव, सतीश यादव, राकेश कुमार सिंह और गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। बारा में एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने क्षेत्र के रिगवां, टिकरी कला, छीड़ी, परवेजाबाद आदि गांवों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूराबाद। भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत शक्ति केंद्र सम्हई में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ से प्रवासी कार्यकर्ता शीतल नाइक, रूपम तिवारी, सुरेश पटेल, सरिता शर्मा, विनोद कुमार ओझा, उमेश कुमार आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed