फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SCST commission chairman surrenders in court

एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष का अदालत में समर्पण

Sat, 02 Mar 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Mar 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
SCST commission chairman surrenders in court
रामशंकर कठेरिया - फोटो : फाइल फोटो
आगरा के सांसद और एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में समर्पण कर दो मुकदमों में जमानत कराई तथा चार मामलों में जारी वारंट वापस करवाया। मामले की सुनवाई स्पेशलकोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने की।
विज्ञापन


 रामशंकर के खिलाफ आगरा के हरीपर्वत थाने में 16 नवम्बर 2011 को टोरन पावर लिमिटेड के कार्यालय में एसएस सिंह और भावेश रसिक लाल सहित स्थानीय 10-15 समर्थकों के साथ घुस कर मारपीट करने का आरोप है, जिसमें मैनेजर आरपी सिंह को चोटें आयीं थीं। मारपीट का मुकदमा समेधी लाल ने लिखाया था। दूसरे मामले में आगरा के सदर बाजार थाना वादी बच्चे द्वारा 17 मार्च 2010 को रिपोर्ट लिखाई गई थी कि सांसद राम शंकर कटेरिया अपने दस्ते के साथ शहीद नगर मस्जिद के पास आए तथा एक समुदाय विशेष को जाति सूचक शब्द एवं गालियां दीं। उनके समर्थकों ने फायरिंग भी की। दोनों मामलों में आठ साल तक जमानत नहीं कराई गई थी, जिसमें उनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed