फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SCST Act can be appealed after 180 days

एससीएसटी एक्ट में 180 दिन बाद भी हो सकेगी अपील

Thu, 11 Oct 2018 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
SCST Act can be appealed after 180 days
court
एससीएसटी एक्ट में विशेष कोर्ट के किसी आदेश के खिलाफ 180 दिन बाद भी सुनवाई हो सकती है। हाईकोर्ट की तीन जजों की पूर्णपीठ ने इस महत्वपूर्ण मामले पर निर्णय सुनाते हुए एक्ट की धारा 14 ए(3)(2) को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह धारा संविधान में दिए मौलिक अधिकार के अनुच्छेद 14 और 21 के विपरीत होने के कारण रद्द होने योग्य है। पूर्ण पीठ ने कहा कि यदि हाईकोर्ट को लगता है कि 180 दिनों के विलंब बाद भी अपील पर सुनवाई का उचित कारण है तो वह विलंब माफ कर सुनवाई कर सकता है। पीठ ने यह भी कहा कि संशोधित धारा 14 ए(3)(2) 26 जनवरी 2016 को लागू होगी है, इसलिए यह इस तिथि के बाद ही प्रभावी मानी जाएगी। इससे पूर्व हुए आदेशों में पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता विष्णुबिहारी तिवारी ने आपराधिक जनहित याचिका दाखिल कर संशोधित धारा 14 ए(3)(2) की वैधता को चुनौती दी थी। इस पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने सुनवाई की। पूर्ण पीठ का कहना था कि एससीएसटी एक्ट में संशोधित धारा 14 ए(3)(2) जोड़ने के बाद हाईकोर्ट का अनुच्छेद 226, 227, पुनरीक्षण और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 केतहत सुनवाई का अधिकार समाप्त हो जाता है, क्योंकि इस धारा के तहत हुए आदेशों के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में ही दाखिल होनी है।
विज्ञापन


पूर्ण पीठ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून तो बना दिया मगर उनको लागू करने के लिए अदालतें गठित नहीं की है। सरकार को निर्देश दिया है कि आठ सप्ताह के भीतर प्रदेश के सभी जिलों में एससीएसटी एक्ट की विशेष अदालतें गठित की जाएं। वर्तमान में एससीएसटी एक्ट के मुकदमों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारियों को सौंपा गया है। अधिकारियों की कमी के कारण उन पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

एससीएसटी एक्ट की संशोधित धारा 14 ए(3)(2) में यह प्रावधान किया गया था कि इस एक्ट के तहत होने वाले किसी आदेश के खिलाफ प्रभावित व्यक्ति 90 दिन के भीतर हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर सकता है। यदि 90 दिन में अपील दाखिल नहीं होती है तो हाईकोर्ट को और 90 दिनों तक के विलंब को माफ करने का अधिकार है। इस प्रकार की अपील अधिकतम 180 दिनों के भीतर दाखिल हो सकती है। 180 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद हाईकोर्ट को अपनी अंतर्निहित शक्तियों अनुच्छेद 226, 227, 482 सीआरपीसी के तहत सुनवाई का अधिकार नहीं था।


याचिका में दलील दी गई कि ऐसा होने से प्रभावित व्यक्ति के लिए न्याय पाने के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे जो संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इससे अनुच्छेद 14 में समानता और अनुच्छेद 21 में दिए प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार का हनन होता है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब 180 दिन बाद भी सुनवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed