फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scrap picker shot dead, four guards in custody

प्रयागराज : स्क्रैप बीनने गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, चार गार्ड हिरासत में

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
सार

बारा के नीबी गांव निवासी कौशल मंगलवार को घर से निकला और लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला तो बुधवार को बारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Scrap picker shot dead, four guards in custody
Prayagraj News : युवक की हत्या के बाद प्लांट के गेट पर पहुंचकर धरना देते परिजन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

थाना क्षेत्र स्थित पॉवर प्लांट में स्क्रैप बीनने गए कौशल किशोर त्रिपाठी उर्फ पंडित (53) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को प्लांट की चहारदिवारी के दूसरी ओर फेंक दिया गया। वह दो दिन से लापता था। परिजनों की ओर से गुमुशुदगी दर्ज करने के बाद खोजबीन में जुटी पुलिस ने तीसरे दिन शव बरामद किया तो घटना का खुलासा हुआ। मामले में प्लांट के गार्ड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे देर रात तक पूछताछ होती रही। 

विज्ञापन




बारा के नीबी गांव निवासी कौशल मंगलवार को घर से निकला और लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला तो बुधवार को बारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह स्क्रैप बीनने गया था। संदेह के आधार पर प्लांट के गार्ड समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पहले तो वह अंजान बने रहे लेकिन सख्ती से पूछताछ में सच्चाई बयां कर दी।
विज्ञापन




बताया कि मंगलवार रात कुछ लोग प्लांट में घुसे थे। इस दौरान खदेड़ने पर अन्य तो भाग निकले लेकिन हवाई फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई थी। पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई थी। फंसने के डर से उसका शव प्लांट की चहारदिवारी से दूसरी ओर फेंक दिया गया था। साथ ही उसका मोबाइल भी कूंच दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लांट के गार्ड समेत चार लोगों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूली है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार




परिजनोें ने किया प्लांट का घेराव
उधर शव मिलने से पहले परिजनों ने प्लांट का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौजूद रहे। जानकारी पर सीओ कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को हटाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। हंगामे की सूचना पर एसपी यमुनापार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मृतक  मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला है और उसकी पत्नी मानिकपुर में बच्चों संग रहती है। पुलिस ने बताया कि उसे सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed