फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scorpio rider beat up the young man, spread panic by firing in the air

Prayagraj News: स्कॉर्पियो सवार ने युवक को पीटा, हवा में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Scorpio rider beat up the young man, spread panic by firing in the air
आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के तिरंगा चौराहे पर शनिवार सुबह 11:15 बजे स्कॉर्पियो से आए कतवारु़पुर गांव निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेलर ने पवन कुमार पर्वत गोस्वामी के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने दहशत फैलाने के हवा में दो राउंड फायर भी किया।
विज्ञापन

पवन ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। झूंसी पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेलर के साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर छह निवासी पवन कुमार पर्वत (गोस्वामी) तिरंगा चौराहे पर स्थित रचित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। तिरंगा चौराहे पर ही मानवेंद्र सिंह भी पहुंच गया। यहां पर वह अमित सिंह मिंटू से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो में मानवेंद्र सिंह के साथ उसका साथी सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस व दो अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि पवन को देखते ही मुख्य आरोपी ने साथियों के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित भागने लगा तो आरोपी ने हवा में दो फायर किए।
गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके पहले 14 अप्रैल को भी मानवेंद्र सिंह और पवन गोस्वामी के बीच त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में एक हॉस्पिटल के पास झगड़ा हुआ था। पवन की तहरीर पर मानवेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इसी बीच 18 अप्रैल को अधिवक्ता आलोक मिश्र पर मानवेंद्र सिंह ने गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इसमें भी पुलिस ने अधिवक्ता आलोक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

गोलीबारी की घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed