{"_id":"5ea340b28ebc3e90955a6868","slug":"scientists-of-mnnit-prepared-uv-light-lamp-which-will-kill-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया यूवी लाइट लैंप जो मारेगा वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया यूवी लाइट लैंप जो मारेगा वायरस
Sat, 25 Apr 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने कोरोना प्रभावित देश को मदद करने के लिए यूवी एंड सी लाइट पर आधारित लैम्प एवं हैंड्स फ्री वाश बेसिन तैयार किया है। ये उपकरण कोरोना से सुरक्षा प्रदान करेंगे। यूवी एंड सी आधारित लैंप को वाटर कूलर सप्लाई में लगाकर इससे निकलने वाले पानी में मौजूद वायरस और कीटाणुओं को मारने में सफलता मिलेगी।
इस उपकरण को सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉक्टर वीपी सिंह ने डिजाइन किया है। उपकरण को संस्थान के लोगों की ओर से शुक्रवार को एमएनएनआईटी के एडमिन ब्लॉक के सामने प्रदर्शन एवं जांच के लिए लगाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इसी के साथ इन वैज्ञानिकों ने हैंड्स फ्री वाश बेसिन तैयार किया है। यह वाश बेसिन साबुन डिस्पेंसर के साथ इलेक्ट्रिक पॉवर आधारित फुट ऑपरेटेड वाश बेसिन है।

इसमें साबुन के घोल को निकालने के लिए बस पैडल को दबाना पड़ता है और पानी की आपूर्ति के लिए स्विच को ऑन करना और पानी बंद करने के लिए स्विच को ऑफ करना होगा। कोरोना संक्रमण के दौर में इस उपकरण को सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, कार्यालय, अस्पताल, कैंटीन आदि जगहों पर लगा सकते हैं।
निदेशक ने बताया कि यूवी एंड सी आधारित उपकरण का उपयोग पीपीई की तरह कर सकते हैं। इस उपकरण के जरिए घर और कार्यालय में मौजूद कागजात, लिफाफे, मोबाइल फोन, बच्चों के खिलौनों सहित अन्य घरेलू वस्तुओं को स्टैरलाइज कर सकेंगे। निदेशक प्रो त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान के दूसरे विभागों के शिक्षक भी कोरोना संकट से जूझ रहे देश की मदद के लिए अपने अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।