फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Schools and colleges will now be able to get teachers in the next session

UP : स्कूल-कॉलेजों को अब अगले सत्र में मिल सकेंगे शिक्षक, नए शिक्षा आयोग के गठन के इंतजार में अटकीं भर्तियां

Wed, 18 Oct 2023 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भर्ती के लिए परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।

विज्ञापन
Schools and colleges will now be able to get teachers in the next session
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों को अब अगले सत्र में ही शिक्षक मिल सकेंगे। इन शिक्षण संस्थानों में एक वर्ष से अधिक समय से शिक्षक भर्ती फंसी है और नए शिक्षा सेवा आयोग के गठन तक भर्ती शुरू होने की कोई उम्मीद भी नहीं है।

विज्ञापन


अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भर्ती के लिए परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी होना है और फिर अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। इस प्रक्रिया में पांच से छह माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन


इसी तरह अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदाें पर भर्ती के लिए भी अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के लिए भी परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। इसमें भी प्रवक्ता पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होना है और इस पूरी प्रक्रिया में पांच से छह माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ने के लिए नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन का इंतजार किया जा रहा है, जिसका अब तक कोई अतापता नहीं है। गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया आयोग भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित करेगा और परीक्षा के बाद इंटरव्यू कराके अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा, जो इस सत्र में अब मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed