फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School premises turn into a pond due to rain; waterlogging in front of classrooms

Prayagraj News: बारिश में तालाब बना विद्यालय परिसर, कक्षाओं के सामने जलभराव

Tue, 14 Jul 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
School premises turn into a pond due to rain; waterlogging in front of classrooms
भारतगंज के जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में भरा बारिश का पानी
क्षेत्र के जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में पहली बारिश के बाद ही विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। जिसके कारण करीब 900 छात्र-छात्राओं को कक्षाओं तक पहुंचने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह गंभीर स्थिति देख विद्यालय में दो दिनों का अवकाश आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था लंबे समय से नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। लगातार जलभराव रहने से परिसर में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। विद्यालय के प्रबंधक शशिकांत ने बताया कि विद्यालय का मैदान बाहर की नाली से नीचे हो गया है, मिट्टी पटवाने के लिए प्रधानाचार्य को अप्रैल माह में ही बोला गया था लेकिन कुछ कारणों की वजह से कार्य नहीं हो पाया। जल्द ही जलनिकासी कर पठन-पाठन सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed