फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Updates : बाइक सवार को बचाने में स्कूल बस पलटी, दो बच्चों की मौत, अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत बिगड़ी

Sun, 18 Dec 2022 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 07:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई है। हादसे में कई बच्चों की मौत की सूचना है। जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
School bus overturns to save bike rider, many children injured
सैदाबाद में बस पटलने के बाद घायलों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

हंडिया के सैदाबाद स्थित भैंसकी गांव में जौनपुर से पिकनिक पर आ रही बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें अंकित यादव(16) व अनुराग(15) निवासी जौनपुर की मौत हो गई। साथ ही बच्चों व शिक्षक समेत 21 लोग जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर इनमें से सात को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को भी एसआरएन में अफरातफरी का माहौल रहा। जौनपुर के रामपुर ब्लॉक के भरतीपुर परमालपुर गांव में श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय स्थित है। यहां के बच्चे व स्टाफ शनिवार को पिकनिक मनाने निकले थे। उन्हें पहले आनंद भवन और फिर प्रतापगढ़ के मनगढ़ जाना था। बच्चे जौनपुर में अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। 




सुबह 9.45 बजे के करीब बस प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भैंसकी गांव के सामने पहुंची थी कि तभी अचानक बाइकसवार संतोष विश्वकर्मा सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। स्थानीय लोग भागकर पहुंचे तो बच्चे लहुलुहान हाल में भीतर फंसे चीख रहे थे। घायलों को बस से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां से 23 लोगों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। तब तक कई थानों की फोर्स लेकर पुलिस अफसर भी पहुंच चुके थे। एसआरएन में दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया। उधर सात गंभीर घायलों को छोड़कर अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।  


 

School bus overturns to save bike rider, many children injured
Prayagraj News : सैदाबाद बस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अनुराग कुमार और अंकित यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

इनकी हुई मौत
1- अंकित पुत्र रामजतन यादव निवासी घोरहा मानपुर, थाना सुरेरी जिला जौनपुर। 
2- अनुराग कुमार पुत्र महेंद्र निवासी भरतीपुर, थाना सुरेरी जिला जौनपुर। 

School bus overturns to save bike rider, many children injured
स्कूल बस पलटने के बाद दहशत में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

जिनकी हालत बनी हुई है गंभीर 
1- हर्षित सिंह(22) पुत्र कट्टर सिंह निवासी कुसरूपुरे दयाल थाना सुरेरी जिला जौनपुर
2- नंदनी पाल (16) पुत्री कांता पाल निवासी भरतीपुर, थाना रामपुर जिला जौनपुर
3- सुनील यादव(20) निवासी रामपुर  जिला जौनपुर
4- खुशी यादव(18) पुत्री सुरेंद्र यादव निवासी कसेरू चौराहा, रामपुर जिला जौनपुर
5- खुशबू गुप्ता(20) पुत्री संदीप गुप्ता निवासी भरतीपुर, थाना रामपुर जिला जौनपुर
6- अंजलि सरोज(17) पुत्री राजेश कुमार निवासी रामपुर जिला जौनपुर
7- संतोष विश्वकर्मा (33) निवासी कुशहालपुरा, तारा थाना हंडिया प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
School bus overturns to save bike rider, many children injured
क्रेन से बस को सड़क से हटवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

घायलों में बाइकसवार युवक भी शामिल है। उस समेत सात गंभीर घायलों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है।  
- आकाश कुलहरि, अतिरक्त पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
School bus overturns to save bike rider, many children injured
स्कूल बस पलटने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर पुलिस की सुरक्षा में भेजे गए घर
उधर घटना के बाद सुरक्षित बचे बससवार 60 अन्य बच्चों व स्टाफ को सैदाबाद में ही स्थित एक निजी स्कूल में ले जाया गया। सूचना पर जौनपुर पुलिस व प्रशासन के अफसर भी आ गए। वहां से दोपहर बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया। इधर एसआरएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम 14 अन्य को भी पुलिस सुरक्षा में उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed