फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scholars honored on specific tasks

विशिष्ट कार्य पर सम्मानित हुए विद्वान

Thu, 29 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scholars honored on specific tasks
रामायण मेला समिति की ओर से चार दिनी रामायण मेला बृहस्पतिवार को संपूर्ति एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति प्रो. एमपी दूबे, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर और बायोवेद शोध संस्थान निदेशक डॉ. वीके द्विवेदी ने विविध क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले विद्वानों को उपाधि के साथ सम्मानित किया। जिसमें साहित्य गौरव- प्रो. हरिदत्त शर्मा, शिक्षा गौरव- प्रो. एमपी दूबे, राष्ट्र सेवा सम्मान-डॉ. वीके द्विवेदी, सैन्य सम्मान-हनुमान प्रसाद पांडेय, काव्य प्रवीण-जगदंबा प्रसाद शुक्ल, समाज सेवा सम्मान- संजय गोस्वामी, साहित्य सृजन सम्मान-रीता चतुर्वेदी, अवधि काव्य प्रवीण- अवध नारायण शुक्ल, सुकवि शिरोमणि- डॉ. केशव प्रसाद गुप्त को दिया गया। आचार्य संतोष कुमार शुक्ल को शिक्षा प्रवीण की उपाधि दी गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व पं. अवध नारायण शुक्ल अनगढ़ के गीतों के संग्रह ‘अनगढ़ गीत’ और पं. जगदंबा प्रसाद शुक्ल की ‘रामकथा दर्पण’ का विमोचन हुआ। अतिथियों ने रामायण और राम चरित मानस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कृष्ण चंद्र उपाध्याय और आचार्य अनिल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शंभु त्रिपाठी अंशुल, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजाराम शुक्ल ने किया। समारोह में पुरुषोत्तमलाल, तीर्थराज पांडेय, रंजना मिश्रा, कर्नल डीके झा, सुभाष वैश्य, ऋषभ त्रिपाठी, डॉ. कमला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed