फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scheduled period passed, road works not completed, huge inconvenience in traffic

Prayagraj : निर्धारित अवधि बीती, पूरे नहीं हुए सड़कों के काम, आवागमन में हो रही भारी असुविधा

Wed, 06 Nov 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

महाकुंभ में दूसरे शहरों से आने वाले श्रद्धालुओें को परेशानी न हो, इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 625 करोड़ रुपये से शहर की 41 सड़कों के चाैड़ीकरण और साैंदर्यीकरण का काम एक वर्ष से करवा रहा है। इसमें से 26 सड़कों का काम 31 अक्तूबर तक पूरा करना था।

विज्ञापन
Scheduled period passed, road works not completed, huge inconvenience in traffic
खराब सड़क। सांकेतिक - फोटो : संवाद।

विस्तार

महाकुंभ-2025 के बजट से बन रहीं सड़कों का काम निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हुआ है। पीडीए को 26 सड़कों का काम 31 अक्तूबर तक पूरा करना था, लेकिन हर सड़क पर कुछ न कुछ काम बाकी है। सड़कों का काम अधूरा रहने से लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


महाकुंभ में दूसरे शहरों से आने वाले श्रद्धालुओें को परेशानी न हो, इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 625 करोड़ रुपये से शहर की 41 सड़कों के चाैड़ीकरण और साैंदर्यीकरण का काम एक वर्ष से करवा रहा है। इसमें से 26 सड़कों का काम 31 अक्तूबर तक पूरा करना था।
विज्ञापन


उसके बाद बची हुई 13 सड़कों का काम 15 नवंबर तक और दो सड़कों को 30 नवंबर तक बनाना था। पीडीए के वीसी ने काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था, लेकिन अब तक 26 सड़कों का काम पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक बननी थी यह सड़कें

एसआरएन को जाने वाली सड़क और बैरहना से यमुना बैंक रोड वाली सड़क पर काम अधूरा है। कीडगंज वाली सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। रसूलाबाद घाट वाली सड़क और आईईआरटी क्रॉसिंग के पास भी काम पूरा नहीं हुआ है। झूंसी में कनिहार की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले का निर्माण कार्य अधूरा है। कटका रोड के डिवाडर का और छतनाग रोड का काम बाकी है। नैनी में एडीए कॉलोनी से अरैल तक की सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का काम बाकी है।

डामर की एक लेयर ही बिछाई गई है। मिर्जापुर रोड पर सरगम सिनेमा से एडीए कॉलोनी का काम नहीं पूरा हुआ है। नैनी स्टेशन रोड से मेवालाल की बगिया मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। फाफामऊ में बसना नाले से बेला कछार तक की सड़क का भी काम समय से पूरा नहीं हो पाया है। शांतिपुरम में सेक्टर-ए के अंदर से होते हुए बेला कछार तक की सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। सड़क किनारे गिट्टी का ढेर लगा है।

सड़कों का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 31 अक्तूबर तक जिन सड़कों का काम पूरा होना था, उनमें से अधिकतर का काम हो गया है। बाकी कार्य भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा। - डॉ. अमित पाल शर्मा, वीसी, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed