फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan Monday 2022 Today on the second Monday of Sawan, the confluence of auspicious constellations

sawan somwar 2022 : सावन के दूसरे सोमवार पर आज शुभ योग-नक्षत्रों का संगम

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
सार

दूसरा सोमवार मृगशिरा नक्षत्र और शोभन योग में लग रहा है। यह नक्षत्र भोले भक्तों की हर कामना को पूरी करने वाला है। शिव मंदिरों में सावन के दूसरे जलाभिषेक की तैयारियों को रविवार को दिन भर अंतिम रूप दिया जाता रहा।

विज्ञापन
Sawan Monday 2022 Today on the second Monday of Sawan, the confluence of auspicious constellations
Prayagraj News : दशाश्वमेध घाट से कांवड़ यात्रा निकालते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग- नक्षत्रों का अनूठा संगम होगा। प्रदोष के साथ इस बार का सोमवार शिवभक्तों के लिए बेहद खास होगा। इस बार सोम प्रदोष पर मृगशिरा नक्षत्र के साथ ध्रुव योग के संगम में शिवभक्त महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में जहां भव्य सजावट की गई है, वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। दशाश्वमेध घाट से जलभर कर बड़ी संख्या में कांवड़िये बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं। रविवार को दशाश्वमेध घाट कांवड़िया भक्तों का हुजूम उमड़ने की वजह से शिवमय हो गई।

विज्ञापन



दूसरा सोमवार मृगशिरा नक्षत्र और शोभन योग में लग रहा है। यह नक्षत्र भोले भक्तों की हर कामना को पूरी करने वाला है। शिव मंदिरों में सावन के दूसरे जलाभिषेक की तैयारियों को रविवार को दिन भर अंतिम रूप दिया जाता रहा। यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में अफसरों ने सुरक्षा इंतजामों के साथ ही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। यहां पुरुष और महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराई गई है।

विज्ञापन

Sawan Monday 2022 Today on the second Monday of Sawan, the confluence of auspicious constellations
Prayagraj News : जीटी रोड पर उमड़ा कांवरियों का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

मनकामेश्वर में सोमवार की भोर चार बजे मंगला आरती के साथ ही आम भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे। दिन के 11:45 बजे भोग आरती होगी। इस दौरान महज 15 मिनट के लिए गर्भगृह में दर्शन रोका जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से रात एक बजे तक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। रात 10 बजे आरती होगी। महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि सोमवार को मनकामेश्वर महादेव का रंग-बिरंगे फूलों और हरी पत्तियों से मोहक शृंगार होगा।


इसमें रजत के मुखौटे के अलावा मोगरा, गुलाब, रजनीगंधा, बेला के फूलों से बाबा की झांकी सजाई जाएगी। इससे पहले मंदिर को भव्य सजा दिया गया है। उधर, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई। पुजारी सोनू पुरी ने बताया कि सोमवार की रात को ही सोमेश्वर महादेव की शृंगार झांकी सजाई जाएगी। भोर में पांच बजे से ही दर्शन-पूजन आरंभ हो जाएगा।

Sawan Monday 2022 Today on the second Monday of Sawan, the confluence of auspicious constellations
Prayagraj News : जीटी रोड पर उमड़ा कांवरियों का रेला। - फोटो : अमर उजाला।
तक्षक तीर्थ और दारागंज स्थित नागवासुकि में भी जलाभिषेक और दर्शन-पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं। इन मंदिरों में भी भोर से ही भक्तों की भीड़ लग जाएगी। इसी तरह बालसन चौराहा स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहां भी सुबह छह बजे से जलाभिषेक आरंभ होगा।


आस्था पथ पर उमड़ा कांवड़ियों का कारवां 
दूसरे सोमवार पर बाबा के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा है। दशाश्वमेध घाट से जल भर तक नंगे पांव भक्त दिन भर निकलते रहे। इससे झूंसी शास्त्री पुल से लेकर प्रयागराज -वाराणसी राजमार्ग केसरियामय नजर आने लगा। बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़िये आस्था के पथ पर बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed