Sawan 2024 : बसों का रूट डायवर्जन आज से, गोरखपुर का 12 तो वाराणसी का 28 रुपये बढ़ा किराया
सावन में रोज हजारों कांवड़िये प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी जाते हैं। इसी वजह से प्रशासन जीटी रोड की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर देता है। यहां से चलने वाली रोडवेज बसें भी झूंसी की जगह वाया फाफामऊ संचालित होती हैं।
विस्तार
सावन शुरू होते ही सोमवार से प्रयागराज से वाराणसी, गोपीगंज, जौनपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर आदि शहरों की दूरी बढ़ जाएगी। इन शहरों की ओर जाने वाली बसें प्रयागराज के शास्त्री पुल की जगह चंद्रशेखर आजाद पुल फाफामऊ होते हुए संचालित होगी। रोडवेज बसों के बदले रूट की वजह से प्रयागराज से वाराणसी का साधारण बस से किराया 28 रुपये तो एसी बस से 37 रुपये बढ़ जाएगा। इसी तरह गोरखपुर का साधारण बस से 12 रुपये तो एसी बस से 14 रुपये बढ़ जाएगा। सोमवार से बसों का डायवर्जन शुरू हो जाएगा।
दरअसल, सावन में रोज हजारों कांवड़िये प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी जाते हैं। इसी वजह से प्रशासन जीटी रोड की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर देता है। यहां से चलने वाली रोडवेज बसें भी झूंसी की जगह वाया फाफामऊ संचालित होती हैं। यह व्यवस्था सोमवार 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगी। फाफामऊ होकर जाने की वजह से वाराणसी, गोपीगंज, गोरखपुर, जौनपुर जाने वाली बसों की दूरी बढ़ जाएगी। इस वजह से इन मार्गों पर बसों का किराया रोडवेज ने बढ़ा दिया है।
रोडवेज अफसरों के मुताबिक वाराणसी, गोपीगंज जाने वाली बसें सिविल लाइंस से फाफामऊ होकर सहसों हाईवे एवं वहां से जीटी रोड कछवा के रास्ते वाराणसी जाएंगी। वहीं, गोरखपुर रूट की बसें फाफामऊ से बादशाहपुर होते हुए गोरखपुर जाएंगी। इस वजह से वाराणसी, गोपीगंज की दूरी 18 किलोमीटर बढ़ जाएगी, जबकि गोरखपुर की दूरी नौ किमी बढ़ जाएगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है।
प्रयागराज से साधारण बस का किराया
गंतव्य स्थल पूर्व किराया वर्तमान किराया किराये का अंतर
- प्रयागराज-गोपीगंज 89 117 28
- प्रयागराज-औराई 128 159 31
- प्रयागराज-वाराणसी 196 224 28
- प्रयागराज-बादशाहपुर 68 80 12
- प्रयागराज-जौनपुर 164 175 11
- प्रयागराज-आजमगढ़ 260 172 12
- प्रयागराज- गोरखपुर 415 427 12
- प्रयागराज से एसी बस का किराया
- गंतव्य स्थल पूर्व किराया वर्तमान किराया किराये का अंतर
- प्रयागराज-वाराणसी 2x3 सीट 250 287 37
- प्रयागराज-औराई 2x3 सीट : 163 : 201 : 38
- प्रयागराज- गोपीगंज 2x3 सीट : 117 : 151 : 34
- प्रयागराज-गोरखपुर 2x3 सीट: 541 : 555 : 14
- प्रयागराज-आजमगढ़ 2x3 सीट : 337 : 352 : 15
- प्रयागराज-जौनपुर 2x3 सीट : 212 : 227 : 15
- प्रयागराज-बादशाहपुर 2x3 सीट : 89 : 104 : 15
- प्रयागराज-गोरखपुर 2x2 सीट : 633 : 651 : 18
- प्रयागराज-आजमगढ़ 2x2 सीट : 393 : 411 : 18
- प्रयागराज-जौनपुर 2x2 सीट : 247 : 265 : 18
- प्रयागराज-बादशाहपुर 2x2 सीट : 104: 122 : 18