फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan 2024: Crowds of devotees will gather in temples on the first Monday of Sawan, preparations complete.

Sawan 2024 : सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, तैयारियां पूरी

Sun, 21 Jul 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर के दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व संध्या पर रविवार को मंदिरों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मंदिरों को साफ-सफाई के साथ ही आकर्षक झालर व बत्तियों से राजा दिया गया है।

विज्ञापन
Sawan 2024: Crowds of devotees will gather in temples on the first Monday of Sawan, preparations complete.
सावन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज का मनकामेश्वर मंदिर लाखों शिव भक्तों के लिए आस्था की केंद्र है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार से पहले की भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में देखने को मिली। बता दें कि इस बार प्रवेश द्वार का रास्ता बदल दिया गया है इसके साथ ही पार्किंग की भी सुविधा मंदिर से काफी दूर कर दी गई है। सावन में सोमवार के दिन भक्ता सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर के दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व संध्या पर रविवार को मंदिरों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मंदिरों को साफ-सफाई के साथ ही आकर्षक झालर व बत्तियों से राजा दिया गया है। गंगाघाट से प्रमुख शिवालयों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ को देखते हुए बेरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

सावन का पहले सोमवार के लिए तैयारियां पूरीं

सावन माह शुरू हो गया है, जिसको लेकर शिव मंदिरों में रविवार को खासी रौनक रही। पहले सोमवार को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में साफ-सफाई और उन्हें संवारने का काम चलता रहा। शहर के मंदिरों में पूरे एक माह तक शिव भक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहेगा।ऐसे में दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर के प्रबंधक श्यामधर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसमें कनेल, गेंदा, चमेली, गुलाब, रजनीगंधा के फूल है। साथ ही सुबह पांच बजे ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। रंगीन लाइटों से मंदिरों की सजावट की गई है। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे।

गंगा तट पर कीजिए भगवान शिव की अनूठी कचहरी के दर्शन

प्रयागराज। द्वादश माधव की नगरी में भगवान शिव की अनूठी कचहरी भी लगती है। इस कचहरी में देश के कोने-कोने से शिव भक्त आते हैं। संगम के शहर में ऐसी कचहरी है जहां भोले भक्त अपनी गलतियों की क्षमा मांगने के लिए आते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव की इस अदालत में भक्तों की हर पीड़ा, हर अरजी सुनी जाती है।

मंदिर के पुजारी दीपक त्रिपाठी बताते हैं कि भगवान शिव की इस अदालत में भक्त अपने किए अपराधों की क्षमा मांगते है। महादेव अपने भक्तों को माफ भी कर देते हैं। इसलिए शिव को अवघड़दानी भी कहा गया है। मंदिर में 286 शिवलिंग है जो नर्मदाश्वेर नदी के तट से लाए गए थे। सावन के पहले सोमवार के लिए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। भगवान शिव का भोर में शृंगार कर महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए सुबह पांच बजे से रात में साढ़े आठ तक खुला रहेगा। इस शिव कचहरी में सावन माह में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है, जो जलाभिषेक कर फरियाद करते हैं। पूरे सावन में रोज पूजा पाठ किया जाता है। साथ ही मंदिर में पूरे दिन वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed