फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan 2022: Prayagraj-Varanasi highway turned saffron by the train of kanwariyas

Sawan 2022 : कांवड़ियों के रेले से भगवामय हुआ प्रयागराज-वाराणसी हाईवे, जयकारों से वातावरण शिवमय

Sun, 24 Jul 2022 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 08:30 PM IST
सार

हालांकि जगह-जगह तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की सजगता से यातायात धीरे-धीरे कर आगे बढ़ता रहा। कांवड़ियों की भारी भीड़ का कब्जा सड़क से लेकर रेल तक पर रहा। काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम को जल चढ़ाने के लिए जाने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या ट्रेनों पर भी काबिज रही।

विज्ञापन
Sawan 2022: Prayagraj-Varanasi highway turned saffron by the train of kanwariyas
Prayagraj News : जीटी रोड पर उमड़ा कांवरियों का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे भारी तादाद में उतरे बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियों के कारण भगवामय हो गया। शास्त्री पुल के दारागंज से लेकर झूंसी से लेकर बरौत और भीटी तक जीटी रोड एक लेन पर कांवड़िए ही नजर आए। यही नजारा वाराणसी तक दिख रहा है। रास्ते में जगह-जगह पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिविर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


 

जीटी रोड दिनभर बोल बम के नारों से गूंजता रहा। दोपहर बाद अचानक कांवड़ियों की भारी भीड़ हाईवे पर उमड़ी तो चौतरफा जाम जैसे हालात बन गए। रविवार देर शाम हुई झमाझम बारिश के बाद कांवड़ियों का उत्साह दो गुना हो गया। भीषण गर्मी और तपिश से परेशान शिवभक्तों में नई ऊर्जा का संचार हो गया।

विज्ञापन



हालांकि जगह-जगह तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की सजगता से यातायात धीरे-धीरे कर आगे बढ़ता रहा। कांवड़ियों की भारी भीड़ का कब्जा सड़क से लेकर रेल तक पर रहा। काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम को जल चढ़ाने के लिए जाने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या ट्रेनों पर भी काबिज रही। अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन की बोगी से लेकर छत तक पर कांवड़िए काबिज रहे। इससे सफर करने वाले यात्री पूरी तरह बेहाल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2022: Prayagraj-Varanasi highway turned saffron by the train of kanwariyas
Prayagraj News : जीटी रोड पर उमड़ा कांवरियों का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

सावन के महीने मेें दारागंज घाट से जल लेकर कांवड़िए काशी विश्वानाथ मंदिर वाराणसी जल चढ़ाने को जाते हैं। सोमवार यानि कल एकादशी पड़ रही है। इस दिन बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। एकादशी से ठीक एक दिन पहले रविवार को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। दारागंज गंगा घाट से लेकर झूंसी तक कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आए।


कांवड़िय़ों की भारी भीड़ के आगे एक बार तो शास्त्री पुल भी संकरा नजर आया। दोपहर बाद से उमड़ी कांवड़िय़ों की भीड़ देर शाम तक जीटी रोड पर बोल बम के नारों के साथ काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम जाने को आगे बढ़ती रही। पुरूष कांवड़ के साथ ही भारी संख्या में महिला कांवड़ भी नंगे पैर बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ती रहीं।
 

Sawan 2022: Prayagraj-Varanasi highway turned saffron by the train of kanwariyas
Prayagraj News : जीटी रोड पर उमड़ा कांवरियों का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

सैकड़ों कांवड़ियों ने वाराणसी जाने वाली ट्रेनों पर भी कब्जा जमा लिया था। ट्रेन की बोगी से लेकर छत तक पर कांवड़िए काबिज रहे। इन्हें अपनी जान भी परवाह नहीं थी। रात दस बजे तक जीटी रोड पर जाम जैसे हालात भी बने रहे। किसी तरह देर रात को धीरे धीरे कर यातायात को सुचारू किया जा सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 


पुलिस ने संभाला मोर्चा, रुक-रुक कर आगे बढ़ती रही ट्रैफिक 
रविवार को दोपहर दो बजे के बाद शास्त्री पुल पर दारागंज से लेकर झूंसी तक कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते प्रयागराज-वाराणसी हाईवे का एक लेन कांवड़ियों से पट गया। इसके चलते हाईवे की दूसरी लेन पर जाम जैसे हालात बनने लगे। हाईवे की दूसरी लेन पर भी कुछ कांवड़ियों के पहुंचने से जाम लगने लगा। हालात को देखते हुए झूंसी पुलिस ने मोर्चा संभाला। हालांकि कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण जाम का झाम रात दस बजे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed