{"_id":"579bbaf64f1c1b704721e124","slug":"savings-of-2-30-hours-on-mumbai-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी की बढ़ रही स्पीड, मुंबई जाने में 2.30 घंटे की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी की बढ़ रही स्पीड, मुंबई जाने में 2.30 घंटे की बचत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से सप्ताह में दो दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ने जा रही है। यह ट्रेन अब मुंबई जाने में पहले के मुकाबले 2.30 का कम समय लेगी। एक अक्तूबर 2016 से तुलसी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं एक अक्तूबर को जारी हो रही रेलवे की समय सारिणी में तुलसी एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जा रहा है।
सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं बुधवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 11070 तुलसी एक्सप्रेस का पांच दिसंबर 2016 से नंबर 22130 हो जाएगा, जबकि मुंबई से गाड़ी संख्या 11069 का नंबर चार दिसंबर से 22129 होगा। इतना ही नहीं एक अक्तूबर से जारी हो रही रेलवे की समय सारिणी में इस ट्रेन का इलाहाबाद से रवाना होने का समय शाम 4.15 की बजाय शाम 6.45 बजे रहेगा। यह झांसी रात 12.10 की बजाय रात 1.50 बजे, भोपाल सुबह 4.50 की जगह सुबह सात बजे जबकि मुंबई पहले की तरह रात 9.30 बजे पहुंच जाएगी। इस तरह से पहले के मुकाबले तुलसी एक्सप्रेस मुंबई पहुंचने में 2.30 घंटे का कम समय लेगी। हालांकि मुंबई से वापसी मेें यह पहले की भांति ही समय लेगी। जबकि वहां से चलने का समय सुबह 5.20 की बजाय 5.23 बजे हो जाएगा। इसके अलावा एक अक्तूबर 2016 से गाड़ी संख्या 11067 एलटीटी-फैजाबाद, 12165 एलटीटी-वाराणसी का चलने का समय सुबह 5.23 बजे हो जाएगा।