फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Save costs more than making home made

घर बनाने से ज्यादा बचाने में कर दिया खर्च

Sun, 12 Jul 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। अपना घर बनवाने के लिए पहले लाखों रुपये लगाए और फिर उसे बचाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़े। पहले भूमाफिया ने ठगा और राजकीय आस्थान की जमीन (स्टेट लैंड) को भूमिधरी बताकर बेच दिया। बाद में सरकार के नुमाइंदों ने बेदखली के नोटिस की आड़ में जमकर वसूली की। शहर में एक छोटा सा आशियाना बनाना इतना महंगा पड़ गया कि लोगों को घर बनाने से ज्यादा उसे बचाने में पैसा खर्च करना पड़ा गया।
विज्ञापन


सलोरी, चांदपुर सलोरी, बेली, बघाड़ा सहित शहर के तमाम इलाकों में राजकीय आस्थान की जमीन पर लाखों की आबादी रहती है। स्टेट लैंड को फ्रीहोल्ड किए जाने का अब तक कोई प्रावधान नहीं है, सो सरकारी दस्तावेजों में यह आबादी अवैध है। साल में कम से कम एक बार स्टेट लैंड में बसे लोगों को बेदखली का नोटिस जारी किया जाता है। यह सिलसिला पिछले 20 वर्षों से जारी है।
विज्ञापन


 नोटिस जारी होते ही लोगों को अपने घरों पर बुलडोजर चलने की आशंका सताने लगती है, फिर उसके बाद तहसील के चक्कर लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कार्रवाई का भय दिखाकर लोगों से वसूली की जाती है। वर्षों से यह समस्या झेल रहे लोगों को उम्मीद थी कि इस साल राहत मिल जाएगी। शासन फ्रीहोल्ड की प्रस्तावित नीति को लागू कर देगा लेकिन अब तक यह मामला अटका हुआ है। फीहोल्ड की प्रस्तावित पुरानी नीति निरस्त कर एक नई प्रस्तावित नीति बनाने का काम शुरू तो हो गया है लेकिन आगामी पंचायत चुनाव की अधिसूचना कम से कम इस साल प्रस्तावित नीति को लागू करने में आड़े आ सकती है। ऐसे में राजकीय आस्थान की जमीन पर बसी लाखों की आबादी को राहत के लिए कम से कम एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed